लोक निर्माण मंत्री ने श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर में नवाया शीश

by
रोहित भदसाली। श्री चिंतपूर्णी जी(ऊना) :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे। 
मंत्री ने मंदिर में मातारानी के पवित्र पिण्डी स्वरूप के पावन दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर उन्होंने मातारानी से प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन की ओर से एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने मंत्री को माता श्री चिंतपूर्णी जी की फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा अंबरसरिया गिरफ्तार : 400 ग्राम हैरोइन सहित अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

जालंधर : देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाईवे लुटेरा गैंग के मुखिया राजा अंबरसरिया को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 400 ग्राम हैरोइन, एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HDFC बैंक का मैनेजर गिरफ्तार- डिजिटल अरेस्ट केस : जो महिला कभी बैंक नहीं गई उसके नाम पर खाता, फिर चैक से निकासी

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला की साइबर थाना पुलिस ने 82 लाख रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. अब आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ भड़का आक्रोश: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री अनिरुद्धसिंह भी हुए शामिल – लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर किसकी सरपरस्ती में यह मस्जिद बनी

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ गुरुवार को हिंदू समुदाय ने रोष मार्च निकाला. इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मार्च में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!