राजा अंबरसरिया गिरफ्तार : 400 ग्राम हैरोइन सहित अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

by

जालंधर : देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाईवे लुटेरा गैंग के मुखिया राजा अंबरसरिया को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 400 ग्राम हैरोइन, एक अवैध पिस्तौल, कारतूस, मैगजीन, सोने की चेन तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी हाईवे लुटेरा गैंग का सरगना है और उसके खिलाफ पंजाब भर के अलग-अलग थानों में 9 से अधिक लूटपाट के मामले दर्ज हैं, इनमें से 6 मामलों में वह पुलिस को वांछित था।

देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक सप्ताह पहले ही इसके गैंग के दो सदस्यों को काबू कर हाईवे पर गन प्वाइंट पर लूटी गई एक दर्जन कारों की वारदातों को ट्रेस किया था। प्रैस कांफ्रैंस के दौरान डीएसपी सुरिंदर पाल धोगड़ी ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पैक्टर पुष्प बाली अपनी टीम के साथ किशनगढ़आदमपुर रोड पर गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान गांव दौलतपुर के निकट मोटरसाइकिल साइड में खड़ा कर एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा था जिससे पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान अजय पाल सिंह उर्फ राजा अंबरसरिया के तौर पर बताई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कंधे पर टंगे हुए किट बैग की तलाशी ली तो उसमें से 400 ग्राम हैरोइन, एक देशी पिस्तौल, प्वाइंट 30 बोर के दो मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस, एक सोने की चेन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरμतार कर लिया गया। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया तो आरोपी ने कबूल किया कि वह हाईवे रॉबरी गैंग का मुखिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की इस मामले में गिरफ्तार डालते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो पिछले सप्ताह आदमपुर रोड पर पैट्रोल पंप पर तथा हाईवे पर गन प्वाइंट पर गाड़ियां लूटने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरμतार किया था। इस मामले में राजा अंबरसरिया फरार चल रहा था जिसकी पुलिस ने आज गिरफ्तार डाल दी है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह यह पिस्तौल तथा हैरोइन गांव लाहौरी माल के रहने वाले गुरविंदर सिंह उर्फ लालू से लेकर आया था और आगे अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई देता था। इतना ही नहीं वह पिस्तौल के बल पर अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे से लग्जरी गाड़ियां लूटता था।

लूटी गई गाड़ियों को जाली नंबर प्लेट लगाकर आगे बाहरी राज्यों में बेच देता था और इस धंधे से जमा पैसे को वह हैरोइन तस्करी के धंधे में लगाता था। वहीं इस संबंध में देहात पुलिस के एसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर जालंधर कमिश्नरेट तथा जालंधर देहात के क्षेत्र में गन प्वाइंट पर गाड़ियां लूटने की वारदातें भी ट्रेस हुई हैं। उनके अनुसार राजा अंबरसरिया के कब्जे से बरामद सोनेट गाड़ी, स्विμट गाड़ी, एक सोने की चेन व एक आईफोन बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सोनेट गाड़ी राजा अंबरसरिया ने अपने साथी गुलाब सिंह के साथ मिलकर जालंधर कमिश्नरेट के बीएसएफ चौक के निकट स्थित एक होटल के बाहर से गन प्वाइंट पर लूटी थी। आरोपी की गिरफ्तार के बारे में उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है और इस मामले में भी देहात पुलिस के बाद कमिश्नरेट पुलिस उसकी गिरफ्तार डालेगी। इसके बाद 8-9 जनवरी की रात उसने अपने साथियों राहुल उर्फ चूहा, सतनाम सिंह उर्फ श्यामू, शिव सतेंद्र सिंह उर्फ सन्नी के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से हाईवे पर गन प्वाइंट पर गाड़ियां लूटी थीं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इतना ही नहीं इसी गैंग ने एक ही रात में दो वारदातों को अंजाम देते हुए गन प्वाइंट पर गाड़ियां लूटी थीं जिसको ट्रेस करते हुए पुलिस ने इसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस गिरोह की निशानदेही पर पुलिस ने जालंधर देहात क्षेत्र में घटित हुई गन प्वाइंट पर 9 वारदातें ट्रेस की थीं। एसएसपी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह भी कबूला कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर 15 जनवरी की रात अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब के निकट गन प्वाइंट पर एक स्विफ्ट कार भी लूटी थी।

उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब भर के अलग-अलग थानों में लूटपाट के 9 मामले दर्ज हैं। इनमें से 6 मामलों में वह पुलिस को वांछित है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पंजाब भर में गन प्वाइंट पर घटित हुई हाईवे लूट की और भी कई वारदातें ट्रेस होने की प्रबल संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हवेली में घुसकर हमला : चार के विरुद्ध केस दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर पुलिस ने लंगेरी के पूर्व सरपंच के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार सुखदेव सिंह...
article-image
पंजाब

गिद्दा, भंगडा डाल कर विद्यार्थियों ने दर्शकों को नाचने को किया मजबूर : दोआबा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया।

माहिलपुर – दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल, चैयरपर्सन हरप्रीत कौर व डायरेक्टर गुरिंदर सिंह बैंस की अगुवाई में वार्षिक उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने...
article-image
पंजाब

तेल के लिए 10 सैंपल : सर्विलेंस सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे  

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 ,  हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 11 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

चाकू और एक्टिवा समेत तीन युवक दबोचे, सेक्टर-39 थाना पुलिस को सफलता सुबह साइकिल सवार को लूटने की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों...
Translate »
error: Content is protected !!