कैबिनेट मंत्री जिंपा ने सुनी 435 लोगों की शिकायतें : हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ: ब्रम शंकर जिंपा

by

संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द हल करने के दिए निर्देश
होशियारपुर, 22 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है और हर योग्य लाभार्थी तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने आज अपने कार्यालय में करीब 435 लोगों की अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों को गौर से सुनते हुए अधिकारियों को इन शिकायतों का नियमों के अनुसार जल्द हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि वे अपने कार्यालय में जहां लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं वहीं मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ही जिला प्रशासन की ओर से भी ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र डेढ़ वर्ष में ही मुख्य मंत्री भगवंत मान ने प्रदेश वासियों के कल्याण के लिए रिकार्ड तोड़ कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की जरुरत को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर लोगों तक सीधा लाभ पहुंचा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 किलो 544 ग्राम हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार : नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आरोपियों से होगी गहन पूछताछ: एसएसपी

गुरदासपुर, 21 नवंबर  : गुरदासपुर पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कलानौर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 2 किलो 544 ग्राम...
article-image
पंजाब

गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी और आदि धर्म मिशन ने श्री खुरालगढ़ साहिब के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू करने का किया फैसला

सरकार सहमत हुई तो पंजाब के लिए बनाएंगे नए प्रोजेक्ट- संत समाज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब और अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत संत समाज की एक...
article-image
पंजाब

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

माहिलपुर । 26 अगस्त: गढ़शंकर के गांव रामपुर के युवक मनजिंदर सिंह पर 12 अगस्त को कृपाण से हमला कर उसे घायल करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हल्के में गांवों में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर सरकार लगाएगी फलदार पौधे : डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा गांव की पंचायती जमीनों में फलदार पौधे लगाकर पंचायत की आमदन बढ़ाने के लिए नए बन रहे प्रोजैक्ट के तहत बुधवार को विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी स्पीकर...
Translate »
error: Content is protected !!