गढ़शंकर हल्के में गांवों में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर सरकार लगाएगी फलदार पौधे : डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी

by

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा गांव की पंचायती जमीनों में फलदार पौधे लगाकर पंचायत की आमदन बढ़ाने के लिए नए बन रहे प्रोजैक्ट के तहत बुधवार को विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी की अगुवाई में स्थानीय पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाउस में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से बैठक करके नए प्रोजैक्ट व्यंतबंद्धी की गई। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विधानसभा गढ़शंकर के तहत 18 गांवों में 7 हजार 403 एकड़ पंचायती जमीन है जो कि खाली पड़ी है। सरकार द्वारा जमीन में फलदार बूटे लगाकर जहां पर्यावरण को साफ सुथरा बनाया जाएगा, वहीं पंचायत की आमद में बढ़ोतरी होगी। रौड़ी ने कहा कि गांव बिलड़ो की लगभग 750 एकड़ जमीन में जल्द काम शुरू होगा। इस संबंधी अलग-अलग विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मौके पर तहसीलदार तपन भनोट, बीडीपीओ मनजिंदर कौर, डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह, हरजिंदर धंजल, सिंदर सिंह, एसडीओ हरजिंदर सिंह, आशीश गिल्ल, सरपंच बिलड़ो खेम राज आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर : पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर लगाया

माहिलपुर – पराली प्रबंधन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए प्रिं डॉ जसपाल...
article-image
पंजाब

तड़ोली में स्वयंसेवियों ने रहागीरों के लिए लगाई छबील         

एएम नाथ। चम्बा तड़ोली में नहोणु महादेव कमेटी के नवयुवकों ने आपसी सहयोग से छबील लगा कर दिया एकता का उदाहरण। इस छबील के माध्यम से लोगों क़ो सन्देश दिया की आधुनिकता की दौड़...
article-image
पंजाब

अप्रैल में हुई दुर्घटनाओं में सरकार ने सबक लिया होता तो नहीं होती यह दुर्घटना. :निमिषा मेहता

गढ़शंकर : श्री खुरालगड़ साहिब जाते ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत व घायल होने की दुर्घटना होने पर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धनास में नई जल आपूर्ति परियोजना का शिलान्यास, पानी की समस्या से मिलेगी राहत

मेयर सौरभ जोशी ने शुरू करवाई नई पाइपलाइन परियोजना, 18 लाख रुपये होंगे खर्च मिल्क कॉलोनी धनास में बदलेगी जल व्यवस्था, पुरानी पाइपलाइन की जगह बिछेगी नई डीआई लाइन पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  नगर...
Translate »
error: Content is protected !!