कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी गुलाम हुसैन में 15 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने किया लोकार्पण

by

होशियारपुर, 04 जुलाई:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब के विकास की दिशा में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में पीने वाले पानी की उपलब्धता, सडक़ों का निर्माण, छप्पड़ों के नवीनीकरण करने के अलावा लोगों तक अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंंचाने का प्रयास पूरे पंजाब में दिख रहा है। वे गांव बसी गुलाम हुसैन में करीब 15 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ के लोकार्पण के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान गांव छप्पड़ के नवीनीकरण के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गांव की पंचायत की मांग पर छप्पड़ के नवीनीकरण के कार्य को पूरा करवाया जा रहा है, जिससे जहां गंदे पानी की समस्या का समाधान होगा वहीं इलाके की नुहार भी बदलेगी। उन्होंने कहा कि छप्पड़ के आस-पास ट्रैक बनाकर उसे सैरगाह के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में थापर व सीचेंवाल माडल के आधार पर छप्पड़ को विकसित किया जा रहा है, ताकि इस छप्पड़ का ट्रिटिड पानी सिंचाई आदि कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सके।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब लंबे अर्से के बाद अपने पैरों पर आया है क्योंकि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। इससे पहले वाली सरकारों ने पंजाब के विकास व लोगों की सुविधाओं पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया था। इस मौके पर गांव के सरपंच नरवीर नंदी, एडवोकेट अमरजोत सैनी के अलावा पंचायत सदस्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेवा, ध्यान और दान का मार्ग अपनाने से ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकता है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले

बीटन ( ऊना) :   श्री सतगुरु भूरीवाले गुरगद्दी परम्परा (गरीबदास संप्रदाय) के श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन, हिमाचल प्रदेश मैं भूरीवाले गुरगद्दी के दूसरे गद्दीनाशीन  सतगुरु लाल दास भूरीवालिया के आगमन दिवस को समर्पित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

CBI के कब्जे में 55 लाख, वापसी के लिए अदालत पहुंचे शिकायतकर्ता : करीब दो साल से जांच एजेंसी के पास रकम; 28 सितंबर को होगी सुनवाई

चंडीगढ़। करीब दो साल से CBI के कब्जे में 55 लाख रुपये वापस लेने के लिए छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े दो शिकायतकर्ताओं ने चंडीगढ़ स्थित CBI की विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। रजनीश...
article-image
पंजाब

पराली ना जलाने को लेकर जागरूकता सैमीनार व रैली का खालसा कालेज में आयोजन

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में पंजाब कृषि युनिवर्सिटी, लुधियाना के कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर धान की पराली को आग लगाने से रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिंम तहत कालेज के...
article-image
पंजाब

200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत फरार : गुजरात पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में

गुजरात में पकड़ी गई 200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत को गिरफ्तार किया गया था । गुजरात पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए अमृतसर लाई थी। इस दौरान वह गुजरात पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!