मानवता की सेवा में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर और रेडक्रॉस का अहम योगदान : विक्रांत राणा

by

होशियारपुर, 4 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत राणा ने औपचारिक रूप से डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल से मुलाकात की और मानवता की सेवा के लिए उनका धन्यवाद किया।
एडवोकेट विक्रांत राणा ने कहा कि डीसी कोमल मित्तल और रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से होशियारपुर निवासी जितेंद्र नामक मरीज को वित्तीय और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने अमूल्य प्रयासों और सहायता के लिए डीसी होशियारपुर की हार्दिक सराहना की। राणा ने कहा कि होशियारपुर जिले के निवासी वास्तव में भाग्यशाली हैं कि उन्हें मानवता की सेवा करने वाले डीसी कोमल मित्तल मिले हैं। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सैकटरी मंगेश सूद, रशिम बेरी अध्यक्ष होशियारपुर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स, भावना कपूर आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल-सिसोदिया बरी : अब क्या करेगी BJP?… सुधांशु त्रिवेदी ने बताया प्लान

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  समेत 23 आरोपियों को बरी...
article-image
पंजाब

आप सांसदों का भाजपा में शामिल होना असंवैधानिक, रद्द हो सदस्यता : मलविंदर सिंह कंग

चंडीगढ़, 27 अप्रैल :  आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने को लेकर सियासी माहौल गर्म है। आप ने इस पूरे घटनाक्रम को...
Translate »
error: Content is protected !!