कैबिनेट मंत्री ने 16 क्लीनिकल सहायकों को दिए नियुक्ति पत्र : सिविल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की

by

होशियारपुर, 09 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की नींव रखी गई है और प्रदेश में 650 से अधिक आम आदमी क्लीनिक बड़ी सफलतापूर्वक लोगों के घरों के नजदीक उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। वे आज सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर में आम आदमी क्लीनिकों के लिए नियुक्त किए गए 16 क्लीनिकल सहायकों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने सिविल अस्पताल होशियारपुर का दौरा किया व वहां पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व मुख्य मंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल की ओर से संयुक्त तौर पर पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में 550 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वस्थ पंजाब मिशन की शुरुआत की जा चुकी है, जो कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों की दशा सुधारने में महत्वपूर्ण साबित होगी और आने वाले समय में पंजाब के सरकारी अस्पतालों में लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान क्लीनिकल सहायकों को मेहनत व लगन से मिली जिम्मेदारियां निभाने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक खुलने से जहां सिविल अस्पतालों का बोझ कम हुआ है वहीं छोटी बीमारियों के मरीजों को उनके घरों के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में जल्द ही मैडिकल कालेज का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा, जिससे जिले में लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, सीनियर मैडिकल अधिकारी इंचार्ज सिविल अस्पताल डा. स्वाति शीमार, सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. मनमोहन सिंह, आज्ञा पाल सिंह साहनी, डी.पी.एम मोहम्मद आसिफ के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा के साथ हुए दुष्कर्म के बाद बच्ची का जन्म देने के मामले में एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की के बयान पर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में हरप्रीत सिंह उर्फ ​​मिंटू पुत्र राम सरूप निवासी गांव सौली, थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक जिंपा ने तीन बसों को किया रवाना –    श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए श्रद्धालु हुए रवाना

होशियारपुर, 18 अगस्त: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार शाम विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए ले जाने वाली...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.एस.सी. फैशन डिजाइनिंग का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर ; 8 सितंबर : विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का फैशन डिजाइनिंग का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा पिंकी पुत्री मनसुख ने 3345 अंक प्राप्त कर...
Translate »
error: Content is protected !!