डीएवी कालेज गढ़शंकर का युवक मेले में शानदार प्रदर्शन 

by
गढ़शंकर, 9 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज होशियारपुर में आयोजित चार दिवसीय पंजाब विश्वविद्यालय युवक व विरासती मेले में डीएवी कालेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का शानदार प्रदर्शन रहा। इस युवक मेले में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें डीएवी  कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शब्द व भजन गायन प्रतियोगिता में हरलीन, खुशी व मनजोत की टीम ने तृतीय स्थान, सुंदर लेखनी मुकाबले में कोमल व सोनाली कपूर ने तृतीय स्थान, लोकगीत मुकाबले में हरलीन ने द्वितीय स्थान, कोलाज मेकिंग में सोनाली कपूर ने द्वितीय स्थान, बीएससी फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं में दविंदर ने रस्सी बनाने में द्वितीय स्थान, कोमल ने ईनू मेकिंग में तृतीय स्थान तथा खुशी ने मिट्टी के खिलौने बनाने में द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष वी.पी. बेदी तथा प्रिं. डॉक्टर कमल इंदर कौर ने छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को बधाई देते आगे से और भी बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के विज़िटर टूरिस्ट और सुपर वीज़ा के बहुत अच्छे रिज़ल्ट मिल रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि अभी कनाडा के विज़िटर टूरिस्ट और सुपर वीज़ा के लिए अप्लाई करने का अच्छा मौका है। कंपनी को फरवरी महीने में...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेश स्तरीय समागम – डिप्टी स्पीकर रौड़ी व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने  तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर/होशियारपुर, 29 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज गढ़शंकर के श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की...
article-image
पंजाब

सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को राजी : सरकार नहीं जनता के लिए रखी शर्त

नई दिल्ली : 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अब अनशन खत्म करने को राजी है, लेकिन इसके लिए उन्होंने जनता के सामने एक शर्त रख दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!