जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन से निकले घड़े : सोने-चांदी के सिक्कों की खबर से मची सनसनी, सामान समेटकर लोग हुए फरार

by

जिसके हाथ जो लगा, उठा ले गया; प्रशासन ने सिक्के व अन्य सामान ले जाने वालों की तलाश शुरू की

खरड़। खरड़ के नजदीकी गांव घड़ूंआं में पुराने पंचायत घर की इमारत गिराकर की जा रही खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से कथित तौर पर सोने-चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचते रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जिसके हाथ जो सामान लगा, वह उसे उठाकर ले गया। अब प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों की पहचान और तलाश की जा रही है, जो कथित तौर पर सिक्के या अन्य सामान लेकर गए हैं।

जेसीबी से खुदाई के दौरान निकलीं घड़े जैसी वस्तुएं

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर नगर पंचायत घड़ूंआं की जेसीबी मशीन से पुराने पंचायत घर की इमारत को गिराने के बाद जमीन की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जमीन के नीचे से घड़े जैसी वस्तुएं निकलने की बात सामने आई। इनमें पुराने सोने और चांदी के सिक्के होने की चर्चा फैल गई।

सूत्रों के मुताबिक, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर सिक्के एकत्र कर लिए। वहीं, खुदाई के काम में लगे प्रवासी मजदूरों के बच्चों द्वारा भी बड़ी संख्या में सिक्के उठाए जाने की बात सामने आई है।

खबर फैलते ही मौके पर उमड़ी भीड़

जमीन के नीचे से कीमती सामान मिलने की खबर तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद खुदाई वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी और देर रात तक लोग वहां पहुंचते रहे।

स्थानीय लोगों के पहुंचने तक खुदाई के काम में लगे कुछ लोग कथित तौर पर सामान लेकर मौके से जा चुके थे। इसके बाद ग्रामीण भी काफी समय तक खुदाई वाली जगह पर अपने स्तर पर सिक्के और अन्य सामान तलाशते नजर आए।

प्रशासन ने शुरू की सामान ले जाने वालों की तलाश

मामले को लेकर घड़ूंआं के कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार जिंदल ने बताया कि उक्त स्थान पर धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी सामान ले जाने की तस्वीरें उनके पास पहुंची हैं। प्रशासन की ओर से पुलिस की मदद से संबंधित लोगों की पहचान कर उनसे अन्य सामान बरामद करवाने का प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल जमीन के नीचे से मिले बताए जा रहे सिक्कों और अन्य सामान की वास्तविक स्थिति तथा उनकी कीमत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि खुदाई के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ था और उसे अपने साथ ले जाने वाले लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानसिक, आर्थिक, सामाजिक गुलामी और जातिवाद समाप्त करके बसेगा गुरु रविदास जी का बेगमपुरा ,: संत सर्वण दास, संत सत्विंदर हीरा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  जगत गुरु श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व पर देश-विदेश की संतों को लाख-लाख वधाइ देते हुए आदि धर्म साधू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सर्वण...
article-image
पंजाब

महंगाई तथा बेरोजगारी विरुद्ध सीपीआईएम ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : सीपीआई (एम) द्वारा डा. भाग सिंह हाल से लेकर बाबा गुरदित्त सिंह पार्क तक रोष रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) नेता गुरनेक सिंह भज्जल जिला सचिव, प्रदेश...
article-image
पंजाब

कांग्रेस का 2027 चुनाव को लेकर सीक्रेट प्लान ! …भूपेश बघेल 30 जुलाई से 8 अगस्त तक पंजाब में रहेंगे

  चंडीगढ़ : 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी अब संगठन को मजबूत करने के लिए और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा...
article-image
पंजाब

Revenue Officers Must Act Seriously

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 9 : Deputy Commissioner Ashika Jain chaired the monthly meeting of district revenue officers at the District Administrative Complex today. During the session, she directed tehsildars and naib tehsildars to...
Translate »
error: Content is protected !!