कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तारी के बाद बठिंडा में भिड़े भाजपा और आप कार्यकर्ता : भाजपा कार्यालय के बाहर माहौल बना तनावपूर्ण

by

बठिंडा :  पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी का आप कार्यकर्तओं दुआरा विरोध करने पर पंजाब में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। इसी के चलते  आम आदमी पार्टी द्वारा बठिंडा में भाजपा कार्यालय के बाहर किए प्रदर्शन  दौरान भाजपा और आप कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी, बहस और धक्का-मुक्की के कारण मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

इस दौरान हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया गया। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर थे तथा वे केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर एकत्रित हो गए और उन्होंने भी जवाबी नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति उस समय और अधिक गरमा गई जब कुछ आप कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत दोनों गुटों के बीच मानव श्रृंखला बनाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई और कुछ देर तक अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस की सतर्कता और हस्तक्षेप के चलते किसी बड़े टकराव को टाल दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा। पुलिस अधिकारी लगातार दोनों पक्षों को शांत रहने की अपील करते रहे। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने के आरोप लगाए। विधायक बलकार सिद्धू ने कहा कि भाजपा ईडी का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को डराने और दबाव बनाकर अपनी पार्टी में शामिल करवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सत्ता हासिल करने की राजनीति का हिस्सा है। विधायक जगरूप गिल ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी के जरिए विपक्षी नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने “जब-जब मोदी डरता है, ईडी आगे करता है” जैसे नारे भी लगाए। नेताओं ने कहा कि पंजाब के लोग हर प्रकार के दबाव और अन्याय का सामना करना जानते हैं।

प्रदर्शन में विधायक मास्टर जगसीर सिंह, विधायक सुखवीर सिंह माइसर खाना, शुगरफेड पंजाब के चेयरमैन एडवोकेट नवदीप सिंह जीदा, पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग, चेयरमैन बलकार सिंह भोखड़ा और पूर्व मेयर पदमजीत मेहता सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिला प्रधान सरूप सिंगला ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और अब अपने नेताओं पर हो रही कार्रवाई से बचने के लिए राजनीतिक ड्रामा कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई कानून के अनुसार हो रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक रंग देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

सरूप सिंगला ने आरोप लगाया कि जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं, उनके समर्थन में सड़क पर उतरना यह साबित करता है कि आम आदमी पार्टी सच्चाई से ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने और सहानुभूति हासिल करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च को: कुलवीर सिंह

गढ़शंकर, 13 मार्च (रानबाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च ‌दिन रविवार को गांव गढ़ी मानसोवाल में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष कुलवीर...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के हेड कैशियर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) कार्यालय, सब डिवीजन साउथ, अमृतसर में तैनात हेड कैशियर दविंदर सिंह को 50,000...
article-image
पंजाब

Only the One Who Suffers

Khanna Visits Flood-Affected Areas of Tanda Thanks Organizations and Individuals Helping Flood Victims Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept. 6 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna visited the flood-affected areas of Tanda constituency. After witnessing the plight...
article-image
पंजाब

वार्षिक बजट (2025-26) में आईसीडीएस के लिए आवंटन में वृद्धि और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायकों को ग्रेच्युटी लागू करने हेतु व अन्य मांगों को पूरा करने के लिए वित् मंत्री को आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटीयू) ने भेजे मांग पत्र

अरुण दीवान : नवांशहर : आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटीयू) नवांशहर की ब्लॉक अध्यक्ष लखविंदर कौर के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरूप सिंह के माध्यम से आईसीडीएस के संस्थागतकरण...
Translate »
error: Content is protected !!