कॉलेजों में ‘नई शिक्षा नीति’ का आगाज : छात्र अब चुन सकेंगे 3 या 4 साल की डिग्री, अधिसूचना जल्द जारी होगी

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचलप्रदेश के कॉलेजों में जहां छात्रों की संख्या कम होगी, वहां तीन वर्षीय डिग्री और जहां संख्या अधिक होगी, वहां चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सहपाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एक साझा शैक्षणिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा, जिसे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला व सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी अपनाएंगे।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्नातक पाठ्यक्रम एवं क्रेडिट फ्रेमवर्क के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित कार्यशाला में यह बात कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कही।

75 विद्यार्थियों से कम नामांकन वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों को बड़े कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के सभी कालेजों के लिए एक जैसी नीति अपलाई जाएगी।प्रदेश के करीब 50 स्नातक महाविद्यालयों में वोकेशनल पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे और स्नातक स्तर पर विदेशी भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा। आगामी 15 से 20 दिन में अधिसूचनाएं एवं दिशा-निर्देश तैयार कर लिए जाएंगे, जिससे नई नीति के क्रियान्वयन को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

कुलपति ने तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए एकीकृत पोर्टल, सुरक्षित लागिन प्रणाली, यूनिक आइडी और छात्र माइग्रेशन को सरल बनाने की आवश्यकता बताई। पाठ्यक्रमों में निरंतर नवाचार करते हुए नए विषय जोड़े जाएंगे। मेजर, माइनर, कोर एवं नान-कोर विषयों की संरचना को प्रभावी बनाया जाएगा।

मुख्य अतिथि शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल एक नीति नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक शैक्षणिक परिवर्तन की प्रक्रिया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किया जा रहा है।

क्रेडिट आधारित प्रणाली से विद्यार्थियों को होगा लाभ : क्रेडिट आधारित प्रणाली से विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा, अब वे अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर सकेंगे। विज्ञान का विद्यार्थी संगीत पढ़ सकता है और संगीत का विद्यार्थी भौतिकी, जिससे विषयों के बीच की दीवारें समाप्त होंगी और ज्ञान का समग्र विकास होगा।

अब शिक्षकों को अध्यापन के साथ परीक्षा मूल्यांकन भी करना होगा। जिस शिक्षक द्वारा पढ़ाया जाएगा, वही मूल्यांकन भी करेगा, जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए एकीकृत डिजिटल पोर्टल विकसित किया जाएगा, जिसमें सुरक्षित लागिन व्यवस्था होगी और केवल अधिकृत व्यक्ति ही जानकारी तक पहुंच सकेंगे।

साथ ही छात्रों के लिए यूनिक आइडी प्रणाली विकसित की जाएगी, जिससे माइग्रेशन और शैक्षणिक रिकार्ड को सरल बनाया जा सके। कार्यक्रम में डीन आफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल, अतिरिक्त सचिव शिक्षा डा. हरीश कुमार, संयुक्त निदेशक डा. सुनीता सिंह व अन्य मौजूद रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-III) – 44 कॉलेजों के 687 प्रतिभागी दिखा रहे हुनर : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव का शुभारंभ

एएम नाथ / रोहित जसवाल।  ऊना, 12 नवंबर. नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी का चंबा प्रवास : 28 को पांगी तथा 30 सितंबर को भरमौर में पीएसी बैठक की करेंगे अध्यक्षता

चंबा, 25 सितंबर : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 27 सितंबर को ज़िला के जनजातीय उपमंडल किलाड़ पहुंचेंगे । ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेमचंद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कुछ सड़कें प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर किया आग्रह 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी...
Translate »
error: Content is protected !!