कॉलेज प्रधानगी विवाद में था फरार : जालंधर पुलिस और बदमाश के बीच हुई एनकाउंटर , एक घायल

by

जालंधर :  पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। अलावलपुर रोड पर गांव डोला के नजदीक हुई इस कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया, जिसे मौके पर ही पुलिस ने काबू कर लिया । घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसकी पहचान गांव भुलथ निवासी लवप्रीत उर्फ लभी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार अलावलपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान अलावलपुर से गांव डोला की ओर आ रहा एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से एक खाली प्लॉट की तरफ भागने लगा। बारिश के चलते बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी की बाजू में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया पुलिस के मुताबिक लवप्रीत उर्फ लभी कॉलेज प्रधानगी को लेकर हुए एक बड़े गोलीकांड में वांटेड था। 19 दिसंबर को भोगपुर हाईवे स्थित किशनगढ़ चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर कॉलेज चुनाव को लेकर विवाद के दौरान तीन कारों में सवार बदमाशों ने 12 से 15 राउंड फायरिंग की थी।

इस घटना में वहां मौजूद 50 से 70 युवकों में से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों की पहचान शिवदासपुरा निवासी गुरप्रीत गोपी और सौरव के रूप में हुई थी।

इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों जतिंदर और रक्षित को एक अलग मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि लवप्रीत उर्फ लभी फरार चल रहा था। आज हुई मुठभेड़ में उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये ड्रग मनी : दसवीं का छात्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा

अमृतसर : रामतीर्थ रोड पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसके परिवार के...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय रविंदर सिंह गिल की अंतिम अरदास बठिंडा में श्रद्धापूर्वक संपन्न

बठिंडा/दलजीत अज्नोहा : पंजाब आरटीए के पूर्व सचिव स्वर्गीय सरदार रविंदर सिंह गिल की अंतिम अरदास 8 जनवरी 2026 को मॉडल टाउन फेज-1 स्थित गुरुद्वारा साहिब जीवन प्रकाश में अत्यंत श्रद्धा और गंभीरता के...
article-image
पंजाब

नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 8 नामांकन पत्र हुए प्राप्त: रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा

दलजीत अजनोहा : होशियारपुर, 25 अक्टूबर:   विधानसभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए आज पांच उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र भरे गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि आज इंडियन नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!