ऑपरेशन प्रहार : पहले चरण के तहत 72 घंटे चले ऑपरेशन के दौरान 3256 व्यक्ति काबू, 80 भगोड़े गिरफ्तार -डीजीपी पंजाब गौरव यादव

by

चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टर को निशाना बनाकर पहली बार चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

इस बारे में जानकारी साझा करते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि 72 घंटे के ऑपरेशन प्रहार के तहत विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के पंजाब में मौजूद साथियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि यह तब तक इसी तरह जारी रहेगा जब तक पंजाब से गैंगस्टरों का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गैंगस्टरों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए डीजीपी पंजाब ने ऑपरेशन प्रहार के नाम से बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी। इसके तहत 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2000 से अधिक पुलिस टीमों को पूरे पंजाब में 60 विदेशी गैंगस्टरों के चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर छापेमारी के लिए तैनात किया गया था।

तीन दिन में इस तरह चला अभियान

तीन दिन चले इस ऑपरेशन के नतीजे साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पूरे राज्य में कुल 4871 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 3256 को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से 69 हथियार, 6.5 किलो हेरोइन, 10.5 किलो अफीम, 5092 नशीली गोलियां, 72 किलो भुक्की और 2.69 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुलिस टीमों ने 80 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है और 25 एहतियातन गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

उम्मीद से ज्यादा सफल रहा अभियान

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि 72 घंटे चला यह ऑपरेशन उम्मीदों से कहीं अधिक सफल रहा और इसके शानदार परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन प्रहार गैंगस्टरों को लॉजिस्टिक्स, वित्तीय और संचार नेटवर्क में सहायता देने वालों के खिलाफ एक सर्जिकल और खुफिया कार्रवाई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि गैंगस्टरां ते वार अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब गैंगस्टरों से मुक्त नहीं हो जाता।

नागरिकों से संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं और अपराध व आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक के फेट से एएसआई गंभीर घायल

गढ़शंकर । गढ़शंकर थाने में तैनात एएसआई को ट्रक की फैट लगने से घायल हो गया है। गढ़शंकर नंगल रोड पर ट्रैफिक डयूटी पर तैनात एएसआई अमरजीत सिंह को अचानक नंगल रोड की तरफ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर लेकर नहीं जा सकते ट्रैक्टर और ट्रॉली : प्रदर्शन कर रहे किसानों को हाई कोर्ट की नसीहत

चंडीगढ़  : प्रदर्शन कर रहे किसानों के मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान एचसी ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर नहीं जा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी महिला मजदूर की हत्या : महिला के पति ने लोहे की राड और कैंची मार कर हत्या कर अरोपी पति फरार

गढ़शंकर : गांव पनाम में खेतों में सिंचाई के टियुबवैल की मोटर पर प्रवासी महिला मजदूर का शव बरामद कर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया...
article-image
पंजाब

आरकेएस के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 5 लाख रूपये

आरकेएस के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 5 लाख रूपये,   आरकेएस के लिए एक-एक लाख देंगे विधायक देहरा और ज्वालामुखी राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा :  रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के...
Translate »
error: Content is protected !!