कोकोवाल की टीम ने जीता नंगल खुर्द क्रिकेट कप : विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये मिले

by

मुकेश अग्निहोत्री ने खेल मैदान में 50 लाख रुपये से लाइटें लगाने की घोषणा की; टूर्नामेंट कमेटी को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये

रोहित जसवाल। हरोली, 21 अक्तूबर। नंगल खुर्द में आयोजित क्रिकेट कप में पंजाब के कोकोवाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान नंगल खुर्द की टीम उपविजेता रही। बुधवार को टूर्नामेंट के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता 17 से 21 अक्तूबर तक आयोजित की गई।

इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने नंगल खुर्द के खेल मैदान में 50 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाने की घोषणा की। उन्होंने टूर्नामेंट कमेटी को अपनी ओर से एक लाख रुपये देने के साथ-साथ हर साल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

नशे के खिलाफ कार्रवाई में समाज की भागीदारी जरूरी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा कोई राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक बुराई है। प्रदेश सरकार इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उनके अनुसार, ऊना जिले में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की करीब 1.75 करोड़ रुपये की संपत्तियां सील की गई हैं। नशे को बढ़ावा देने में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई भी की गई है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती। इसमें समाज, पंचायतों, युवाओं और खेल संगठनों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। नशे का प्रभाव दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, इसलिए बच्चों और युवाओं को जागरूक करने के साथ उन्हें खेलों से जोड़ना भी आवश्यक है।

मुकेश अग्निहोत्री ने क्रिकेट कमेटी और पंचायत सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के नगनोली और बीटन में भी 50-50 लाख रुपये की लागत से खेल मैदानों में लाइटें लगाई गई हैं।

पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपये

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। पहले पानी की कमी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन विभिन्न योजनाओं से राहत मिली है। सिंचाई और पेयजल सुविधाओं में सुधार से किसानों को भी लाभ हुआ है और वे सब्जियों की पैदावार कर बाजार तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि करमपुर, पालकवाह, पूबोवाल, पोलियां सहित आसपास के गांवों में पेयजल पहुंचाने के लिए करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से योजना पर काम किया गया है। पोलियां में 50 लाख लीटर क्षमता का टैंक तैयार किया गया है, जबकि दुलैहड़ और अमराली में 25-25 लाख लीटर क्षमता के टैंकों का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए 101 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की गई है। इसके तहत पुराने 136 ट्यूबवेलों की बोरिंग कर उन्हें सुधारने का काम किया जाएगा। पंडोगा क्षेत्र के लिए भी करीब 100 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पर काम किया जा रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने नंगल खुर्द में पेयजल आपूर्ति से संबंधित मांगों को पूरा करने का भरोसा देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ज्योति वाला, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुखविंदर कौर, नंगल खुर्द पंचायत के प्रधान जसवंत सिंह, उपप्रधान अश्वनी कुमार, पंचायत प्रतिनिधि, क्रिकेट कमेटी के सदस्य, खिलाड़ी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बिझड़ी में लिया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा : कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ-साथ करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री

बिझड़ी 23 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के समाजसेवी परवीन टंडन की केंद्रीय कृषि मंत्री से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी परवीन टंडन ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ और उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थुनाग में निःशुल्क जांच एवं उपचार शिविर लगाने के लिए आयोजकों का आभार : जयराम ठाकुर

थुनाग में जांचा 400 का स्वास्थ्य, सेतु वेलफेयर ट्रस्ट ने लगाया शिविर जंजैहली में अगले रविवार को लगेगा ऐसा ही कैम्प एएम नाथ। मंडी :  आपदाग्रस्त थुनाग में रविवार को सेतु वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए करेंगे कार्य : रोहित ठाकुर

शिमला, 15 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत पुडग के गांव चमोत्रा में 2 करोड़ 95 लाख रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास...
Translate »
error: Content is protected !!