कोटखाई में चिट्टे के साथ तीन तस्कर काबू

by

एएम नाथ। शिमला : शिमला जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में बड़ा एक्शन किया है। यहां पुलिस ने 31.46 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्करों को काबू किया है। आरोपियों में एक स्थानीय और दो पंजाब के निवासी हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गत दिवस देर शाम एएसआई पुरुषोत्तम चंद पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान चालनेयर क्षेत्र में एक मुखबिर से सूचना मिली कि कार (HP-09C-8011) में सवार तीन लोग चिट्टा बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके की ओर रवाना हुई। जब पुलिस एनएच-705 पर निहारी के पास पहुंची तो बताई गई कार सड़क किनारे खड़ी मिली।
पुलिस ने कार में बैठे तीनों लोगों को सूचना के बारे में अवगत कराया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 31.46 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया और तीनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान व्योम खोकटा पुत्र प्रेम प्रकाश, निवासी गांव शौन, डाकघर गरावग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला (27), गुरविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय सरदार हरजिंदर सिंह, निवासी बसंत नगर, लुधियाना, पंजाब (36) और करमजीत सिंह पुत्र सरदार गुरविंदर सिंह, निवासी ढिल्लों नगर, लुधियाना, पंजाब (34) के रूप में हुई है।
कोटखाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच एएसआई पुरुषोत्तम चंद द्वारा की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस के।एक अधिकारी ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 वर्षों तक होंगी ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहनों की परिचालन अवधि: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

प्रदेश सरकार के प्रयासों से नियमों में संशोधन एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से प्रदेश के ऑल इंडिया टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटरों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ

चंबा, 31अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को विकास की बुलंदी तक पहुंचाने में जन-जन का योगदान: मुख्यमंत्री

ऊना। मुख्यमंत्री ने जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रमों की कड़ी में आज ऊना जिले के गगरेट में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इन 75...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वाली में विकास कार्यों व योजनाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित-पारदर्शिता पूर्वक राजस्व कार्यों का निस्तारण करें अधिकारी : डीसी हेमराज बैरवा

*उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं, फील्ड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण* एएम नाथ। ज्वाली,11 दिसंबर :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अधिकारी राजस्व कार्यों का पूर्ण पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण करना...
Translate »
error: Content is protected !!