एसडीएम ने की मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 31 मई :   एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने शनिवार को उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जून को प्रस्तावित मैगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस मैगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान भूकंप जैसी आपदा से उत्पन्न आपात परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी बचाव एवं राहत कार्य इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के अंतर्गत सुनियोजित ढंग से अंजाम दिए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि आईआरएस में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों की जिम्मेदारियां पहले से ही तय की गई हैं। 6 जून को भूकंप का सायरन बजते ही सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बचाव टीमें तुरंत सक्रिय हो जाएंगी।
बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए बहुतकनीकी कालेज बड़ू के मैदान में स्टेजिंग एरिया स्थापित किया जाएगा तथा सभी संसाधनों एवं टीमों को यहीं से घटनास्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर और बस स्टैंड में बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि 3 जून को होने वाली टेबल टॉप एक्सरसाइज में मैगा मॉक एक्सरसाइज की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से इस टेबल टॉप एक्सरसाइज में भाग लेने की अपील भी की।
बैठक में डीएसपी नितिन चौहान, एचआरटीसी के डीएम राजकुमार पाठक, बीडीओ हिमांशी शर्मा, तहसीलदार सुभाष कुमार, जिला कोषाधिकारी डॉलिम चौधरी और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भरमौर में जारी वित्त वर्ष के दौरान व्यय होंगे 59 करोड़ 83 लाख, वूल फेडरेशन का कार्यालय भरमौर होगा स्थानांतरित –जगत सिंह नेगी

वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर लगेगा अंकुश चंबा ,(भरमौर) 30 सितंबर राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा के 40 स्वास्थ्य केंद्रों में क्रियांवित की जा रही है मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना

6 लाख 64 हजार 743 टेस्टों के जरिए सरकार ने खर्च किए 3 करोड़ 21 लाख 31 हजार 743 रुपए, एक लाख 24 हजार 482 रोगियों ने लिया योजना का लाभ एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धरती पर कुछ बचा नहीं है जिस पर सुक्खू सरकार ने टैक्स न लगाया हो : जयराम ठाकुर

साल में एक बार से ज्यादा बीमार होने वाले मरीज क्या करेंगे केंद्र सरकार जब फ्री जांच और इलाज की सुविधा दे रही है तो सुक्खू सरकार क्यों छीन रही है एएम नाथ। बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली 9 से 17 मार्च तक हमीरपुर में होगी आयोजित

एएम नाथ। बिलासपुर 30 जनवरी: भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन 09 से 17 मार्च 2026 तक अणु खेल मैदान एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, हमीरपुर में किया...
Translate »
error: Content is protected !!