गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी प्रदान : 2010 की तर्ज पर पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और अध्यक्षों के डि-नोवो आरक्षण रोस्टर शुरू करने को सैद्धांतिक मंजूरी

by
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में 31 मार्च, 2025 तक दो वर्ष की अनुबंध सेवाएं पूरी कर चुके 203 पंचायत सचिवों (जिला परिषद कैडर) की सेवाओं को नियमित करने को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में सीनियर रेजीडेंसी के लिए पात्रता से पहले एक वर्ष की फील्ड पोस्टिंग की अनिवार्यता को वापिस लेते हुए स्नातकोत्तर विशेषज्ञ सेवा (पीजी/एसएस) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की। यह निर्णय अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज ,चमियाना में अपनाई गई नीति के अनुरूप लिया गया है। संशोधन का उद्देश्य चयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना, निष्पक्षता सुनिश्चित करना और रेजिडेंट डॉक्टर नीति और पीजी/एसएस नीति के कार्यान्वयन के बीच सामंजस्य लाना है।
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने को स्वीकृति दी।
बैठक में गैर-जैव निम्नीकरणीय *(नॉन* -बायोडिग्रेबल) कचरे के प्रभावी प्रबंधन और इसमें कमी लाने के लिए डिपोज़िट रिफंड स्कीम-2025 शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता उत्पाद की कीमत के अलावा रिफंड योग्य जमा राशि का भुगतान करेंगे, जो खाली उत्पाद को वापिस करने पर लौटा दी जाएगी। यह योजना कांच की बोतलों, प्लास्टिक पेय कंटेनरों, एल्यूमीनियम के डिब्बों, तरल पैकेजिंग, लचीली प्लास्टिक पैकेजिंग और बहुस्तरीय पैकेजिंग सहित पैकेजिंग सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला पर लागू होगी। इस योजना को पायलट आधार पर लागू किया जाएगा।
May be an image of 9 people and people studying
कैबिनेट ने वर्ष 2010 की तर्ज पर पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और अध्यक्षों के लिए नय सिरे से डि-नोवो आरक्षण रोस्टर शुरू करने को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी प्रदान की।
मंत्रिमंडल में हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम को बेहतर स्रोत प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता के उद्देश्य से राज्य के वन क्षेत्रों में स्थित नदियों और तालाबों में लघु खनिजों को एकत्रित करने व ड्रेजिंग ऑपरेशन (गाद निकालने) करने की अनुमति प्रदान की।
May be an image of 12 people and text
मंत्रिमंडल ने सोलन जिला में प्रारम्भिक शिक्षा खंड रामशहर को विभाजित कर बद्दी में एक नया प्रारम्भिक शिक्षा खंड स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की। इस खंड के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों को सृजित एवं भरने का निर्णय भी लिया गया है।
बैठक में कांगड़ा जिला के सुलह, भवारना और लम्बागांव तथा हमीरपुर जिला के भोरंज विकास खंडों को पुनर्गठित करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में पंचायत चुनावों के लिए पहले दिन जिला परिषद के चार वार्डों से 7 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र*

सरकाघाट, 7 मई।  सरकाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के तहत आज पहले दिन जिला परिषद के चार वार्डों के लिए कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी में लोगों को बताए मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के दुष्प्रभाव: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 17 सितंबर। मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के खिलाफ आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत नेरी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भटियात में 300 लोगों ने भागकर बचाई जान …फटा बादलः भूस्खलन की जद में आए दो गांव

एएम नाथ। चम्बा : चंबा हिमाचल प्रदेश के भट्टीयात में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जानद्रोग पंचायत के भगसियार व डुलियार गांव में बादल फटने से खतरा पैदा हो गया है। भुख्सियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ : कृषि मंत्री ने सभी पार्षदों से शहर के समग्र विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का किया आह्वान

ज्वाली,4 जनवरी । एसडीएम प्रियांशु खाती ने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत ज्वाली में तीन मनोनीत पार्षदों सर्वश्री सुरिंद्र छिंदा, रघुवीर सिंह तथा महेंद्र सिंह को पद और गोपनीयता...
Translate »
error: Content is protected !!