कोटफातुही में दुकान खोल रहे दुकानदार पर कार सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला

by
 माहिलपुर – माहिलपुर गढ़शंकर डीविजन में गुंडा अनसरो के हौंसले इतना बुलंद हो चुके हैं की वह दिन दिहाड़े लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे हैं जबकि पुलिस उनके भागने के बाद सिर्फ लकीर पीटती नजर आती है।वहीं पुलिस चौकियों में पर्याप्त पुलिस फोर्स न होने के कारण अपराधी पुलिस के लंबे हाथों से दूर हो जाते हैं। ऐसी ही घटना कोटफातुही अड्डे पर घटित हुई। पुलिस चौकी कोटफातुही को दी गई शिकायत में संतोख सिंह वासी पंडोरी गंगा सिंह ने बताया कि उसका लड़का किरणदीप सिंह गुरुवार को दवा स्टोर खोल रहा था तो इस दौरान कार में आए 5-6 नकाबपोश युवाओं ने उसपर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि अपने पर हमला होते देख किरणदीप सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई और इस दौरान हल्ला सुनकर आए लोगों को देखते हुए हमलावर कार में बैठ कर फरार हो गए। संतोख सिंह ने बताया कि किरणदीप सिंह के गले में पहनी सोने की चैन भी गायब हुई है उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके बेटे की जान पर खतरे को देखते हुए हमलावरों को जल्द पकड़ा जाए। वही घटना की जानकारी लेने आए भाजपा नेता संजीव कुमार पंचनगल व तरुण अरोड़ा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब पुलिस चौकियों में कर्मचारी ही नही है तो ऐसी चौकियों की स्थापना का क्या फायदा उन्होंने कहा कि इलाके में बढ़ रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस नाकाम रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इलाके को नशे की दलदल से निकालने की मांग विधायक रोड़ी तथा पुलिस को दिया मांग पत्र

गढ़शंकर : गढ़शंकर हलके के गांव देनोवाल खुर्द,दारापुर, डोगरपुर, डेरो, इब्राहिमपुर, बगवाई तथा सिकंदरपुर की पंचायतों के नुमाइंदों द्वारा इलाके को नशे की दलदल से निकालने के लिए हल्का विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी...
पंजाब

महिलाओ से पर्स झपटने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव डोंगरपुर के निकट स्कूटी सवार महिलाओ से दो बाइक सवार युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव भंमियां की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मास्टर ने भर दी मांग : ‘ये मेरी स्टूडेंट थी,  मैं इसे पढ़ाता था। इसके ऊपर फीस भी बहुत हो गया : इससे शादी कर लिया तो आप हमें आशीर्वाद दें

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी बेहद मजेदार होते हैं तो कभी एकदम हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल...
article-image
पंजाब

आटे की होम डिलीवरी के सरकारी दावे सिर्फ बयानबाजी, गरीब लोगों को किया जा रहा है परेशान : निमिषा मेहता

आटा-गेहूं बांटने वालों पर गड़बड़ी करने का आरोप गढ़शंकर, 28 अप्रैल : समाज सेविका एवं राजनीतिक नेता निमिषा मेहता ने गांव कंबाला के मोहतावरों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए सरकार एवं प्रशासन पर...
Translate »
error: Content is protected !!