इलाके को नशे की दलदल से निकालने की मांग विधायक रोड़ी तथा पुलिस को दिया मांग पत्र

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर हलके के गांव देनोवाल खुर्द,दारापुर, डोगरपुर, डेरो, इब्राहिमपुर, बगवाई तथा सिकंदरपुर की पंचायतों के नुमाइंदों द्वारा इलाके को नशे की दलदल से निकालने के लिए हल्का विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी तथा डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला को मांग पत्र दिया गया।

इस अवसर पर उक्त नुमाइंदों ने बताया कि उनके गांवों के नजदीक बस्ती सांसिया सरकारी कॉलोनियां (देनोवाल खुर्द) में धड़ल्ले से चिट्टा तथा अन्य कई नशीले पदार्थ बिना किसी रोक-टोक के बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बस्ती सांसिया गढ़शंकर थाने से नवांशहर रोड पर 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इस गांव में लगभग पूरे पंजाब से
नौजवान लड़के लड़कियां स्कूल-कॉलेजों में पढ़ते बच्चे भारी मात्रा में नशा खरीदने के लिए पहुंचते हैं। जिससे प्रदेश का भविष्य नशे की दलदल में फंसता जा रहा है। नशे के कारण कई घरों के इकलौते चिराग इस दुनिया से रुखसत हो गए हैं तथा परिवारों के परिवार उजड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में नशे की ओवरडोज के कारण अनेकों मौतें हो रही हैं। इसलिए नशे के इस कारोबार को तुरंत रोका जाए। इस अवसर पर विधायक रोड़ी द्वारा मौके पर डीएसपी को बुलाकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश देते हुए पंचायतों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इलाके को नशे की दलदल से निकाला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

Airbnb फ्लैट में युवक-युवतियों की आवाजाही पर विवाद : अरमान मलिक और मालिक ने दी शिकायत

देर रात पार्टियों, तेज संगीत और अनजान लोगों की आवाजाही से परेशानी का आरोप; फ्लैट मालिक ने बिना अनुमति प्रॉपर्टी में प्रवेश करने पर जताई आपत्ति, पुलिस कर रही दोनों पक्षों की शिकायतों की...
article-image
पंजाब

एएसआई बलविंदर सिंह का उनके पैतृक गाँव में किया अंतिम संस्कार

गढ़शंकर : थाना मुकंदपुर में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। जिसका आज उनके पैतृक गांव बीनेवाल में संस्कार कर दिया...
article-image
पंजाब

दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द द्वारा वार्षिक साहित्यिक समागम आयोजित : समागम दौरान चार पुस्तकें रिलीज की तथा कवि दरबार करवाया गया

गढ़शंकर, 23 दिसंबर : दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द द्वारा वार्षिक साहित्यिक समागम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किया गया। इस मौके चार पुस्तकें रिलीज की गई तथा हाजिर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज से माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशाल गुरमति मार्च का आयोजन किया गया

गढ़शंकर – शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षण संस्थानों में माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमति समागम व गुरमति मार्च का आयोजन करने के फैसले के अनुसार बबर अकाली मेमोरियल...
Translate »
error: Content is protected !!