सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम पर की विशेष बातचीत – विकास, शिक्षा, और नौकरियों पर भी रखी अपनी बात

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल से आज एक विशेष बातचीत में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस विशेष संवाद में डॉ. चब्बेवाल ने नशे के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना की और इसे समाज के भविष्य के लिए अनिवार्य बताया।

उन्होंने कहा, “पंजाब युवाओं का प्रदेश है और नशों की गिरफ्त से उन्हें बाहर निकालना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। इस दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं – गांव स्तर पर जागरूकता कैंप, स्पेशल टास्क फोर्स की तैनाती और पुनर्वास केंद्रों को और मजबूत किया जा रहा है।”

बातचीत में शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बदलावों पर भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि पंजाब में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जैसी योजनाओं से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि “सरकार की यह कोशिश है कि बच्चों को आधुनिक तकनीक और वैचारिक दृष्टिकोण से सुसज्जित शिक्षा मिले जिससे वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।”

माइनिंग के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी नीति के तहत माइनिंग के सभी कार्यों की निगरानी की जा रही है, जिससे अवैध खनन पर रोक लग सके और सरकार को राजस्व की हानि न हो। उन्होंने बताया कि नई सड़कें, पुल और सिंचाई से संबंधित प्रोजेक्टों पर भी तेजी से काम चल रहा है।
उन्होंने बताया कि युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित कर रही है। साथ ही, स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम भी तेज़ी से लागू किए जा रहे हैं।

डॉ. चब्बेवाल ने बिस्त दोआब नहर के किनारों पर रेलिंग लगाने और आसपास के खेतों को नहरी सिंचाई पानी उपलब्ध कराने की बात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस दिशा में पहले ही DPR तैयार की जा चुकी है और संबंधित विभागों को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
article-image
पंजाब

मेजर सिंह फौजी लाइब्रेरी में लगा कवि दरबार

गढ़शकर । दोआबा साहित्य सभा द्वारा मेजर सिंह फौजी लाइब्रेरी में कवि दरबार लगाया गया जिसमें भ्रूण हत्या, वातावरण, भ्रष्टाचार, बढ़ रही महंगाई तथा पंजाब में अमन-शांति बनाए रखने को लेकर कवियों ने अपनी...
article-image
पंजाब

कनाडा में सड़क हादसे में पंजाब के 2 युवकों की मौत : शोक में पूरा परिवार

चंडीगढ़ :  कनाडा से आज एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। एक भयानक सड़क हादसे में दो पंजाबी युवकों की मौत की खबर है। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने...
Translate »
error: Content is protected !!