नशों को रोकने के लिए एक्शन प्लान : बेचने वालों को पकड़ कर नशे की तोड़ी जाएगी चेन

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशे के खात्मे के लिए सीनियर पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान उन्होंने सीनियर अधिकारियों को नशे के खात्मे को लेकर कई आदेश दिए। सीएम मान ने कहा कि बिना किसी दबाव प्रत्येक आरोपी पर सख्त एक्शन लिया जाए। इस संबंधी सीएम भगवंत मान ने ट्वीट भी किया है।
सीएम मान ने ट्वीट कर बैठक संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि उनके द्वारा सीनियर अधिकारियों को नशों के खात्मे के लिए सीनियर अधिकारियों को दोषी खिलाफ सख्त एक्शन लेने की हिदायत दी गई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि हमारे नौजवान पीडि़त हैं, दोषी नहीं। पहले बेचने वालों को पकड़ कर नशे की चेन तोड़ी जाएगी फिर नौजवानों का पुनर्वास करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने लिखा ‘साडा ख्वाब नशामुक्त पंजाब’। इस ट्वीट से सीएम मान ने बैठक की तस्वीरें भी सांझां की।
एसएसपी तथा डीसी के साथ भी हो सकती है है
नशे खिलाफ मान सरकार पूरे एक्शन मूड में है जिसके चलते सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उनके द्वारा एसएसपी तथा डीसी के साथ भी बैठक की जा सकती है। बता दें कि प्रदेश में नशे के खात्मे के लिए सरकार की पूरी तैयारी है।
केजरीवाल ने भी किया ट्वीट
सीएम मान के आदेशों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस संबंध में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब के नौजवानों को नशे से बाहर लाए जाना सबसे जरुरी है। अब पंजाब में ईमानदार सरकार है। नशा बेचने वालों को कोई सुरक्षा नहीं देगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली में उनके दफ्तर को सील कर दिया : पार्टी सेंट्रल एजेंसियों के व्यवहार से परेशान है और ऐसी परिस्थियों में चुनाव कैसे लड़ा जा सकता है : सौरभ भारद्वाज और अतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली में राजनीतिक उथल पुथल का दौर जारी है । 21 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र पर दादागिरी के आरोप लगा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ में हिस्सा लिया तो नही बन सकेगें अग्निवीर : अग्निवीर बनने वाला शपथ पत्र देखा कि उसने कोई प्रदर्शन नहीं किया है न तोडफ़ोड़ की

25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच दिसम्बर में आर्मी ज्वाइन करेगा वापस नहीं ली जाएगी अग्निपथ योजना नई दिल्ली : देश भर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध के...
article-image
पंजाब , समाचार

गरीब लोगो के काटे राशन कार्ड दोबारा शुरू करने की मांग : सीपीआईएम दुारा सैकड़ो लोगो को साथ लेकर राशन कार्ड काटने के विरोध में किया रोष मार्च

एसडीएम कार्यालय में धरना लगाया और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर गरीब लोगो के काटे राशन कार्ड दोबारा शुरू करने की मांग की गढ़शंकर : सीपीआईएम की तहसील गढ़शंकर की ईकाई दुारा सैकड़ों लोगो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 करोड़ रुपये की सैलरी पाएंगी पाम कौर : भारत में किया जा रहा खूब सर्च

गूगल में सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, एडोबी में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा तो कुछ चुनिंदा नाम हैं, जो दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों में टॉप की पोस्ट पर विजारमान हैं....
Translate »
error: Content is protected !!