साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं, बुजुर्गों व अन्य कमजोर वर्गों सहित सभी को समान रूप से लाभ पहुंचा : मुख्यमंत्री जय राम

by
मुख्यमंत्री ने सरोआ में विद्युत अनुभाग और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया
 मंडी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के गोहर उप मंडल की ग्राम पंचायत सरोआ में विद्युत अनुभाग तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने सरोआ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पूर्व यह क्षेत्र विद्युत उप मंडल गोहर के विद्युत अनुभाग सैंज से जुड़ा हुआ था और इस क्षेत्र की जनता को संबंधित कार्यों के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब सरोआ विद्युत अनुभाग के शुरू हो जाने से क्षेत्र की तीन पंचायतें सरोआ, कांडी और अनाह विद्युत उप मंडल पंडोह से जुड़ गई हैं, जिससे लगभग 3000 लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि गोहर विद्युत उप मंडल में वर्ष 2017 तक 106.4 किलोमीटर 33 केवी एचटी लाइन थी, जो अब बढ़ कर 123.4 किलोमीटर हो गई है, 22 केवी की 387 किलोमीटर एचटी लाइन अब 485 किलोमीटर हो गई है, 11 केवी एचटी लाइन 119 किलोमीटर थी, जो बढ़कर 138 किलोमीटर हो गई है, जबकि 1980 किलोमीटर एलटी लाइन वर्तमान में बढ़ कर 2440 किलोमीटर हो गई है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार गोहर विद्युत उप मंडल में वर्ष 2017 में 561 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर थे, जिनकी संख्या वर्तमान में बढ़कर 674 हो गई है जबकि 33/22/11 केवी सब स्टेशन की संख्या चार से बढ़ कर पांच हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणात्मकता और विस्तारीकरण को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इन सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सरोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आरंभ हो जाने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, जो यहां के लोगों की एक लंबित व वांछित मांग थी। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र से करीब 10 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत लगभग साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं, बुजुर्गों व अन्य कमजोर वर्गों सहित सभी को समान रूप से लाभ पहुंचा है। सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। राज्य की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए यह अवधि अभूतपूर्व रही है।
इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, मुख्य अभियंता विद्युत मंडी क्षेत्र यशवन्त ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत वृत्त मंडी प्रवीन धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निषेध दिवस पर तीसा में जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों ने निकाली रैली, नशे के खिलाफ किया जागरूक नशा एक धीमा ज़हर, इसे जड़ से मिटाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: राज कुमार एएम नाथ। तीसा :  अंतरराष्ट्रीय नशा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर : स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिरी तो स्कूटी चालक के ऊपर से टायर निकला, मौके पर ही मौत 

गढ़शंकर |  गढ़शंकर शहर के बीच बंगा चौंक में ट्रक दुआरा स्कूटी को टक्कर मारने से स्कूटी चालक के गिर गया और ट्रक का टायर उप्पर से निकल गया। जिससे स्कूटी चालक की मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के तहत 21 और 23  दिसंबर को आयोजित होगे कार्यक्रम – प्रियांशु खाती

पंचायत भवन बरौर में 21 दिसंबर तथा पटवार  भवन पुखरी में 23 दिसंबर को कार्यक्रम का होगा आयोजन एएम नाथ। चम्बा :  उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रियांशु खाती ने बताया कि प्रशासन गांव की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। बिलासपुर, 05 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज बचत भवन...
Translate »
error: Content is protected !!