नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

by
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। बिलासपुर, 05 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज बचत भवन बिलासपुर में स्थानीय नगर निकाय तथा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता दौरान सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चुनाव से संबंधित सभी रिपोर्ट एवं आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध सुनिश्चित की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले में चुनावों के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि स्थानीय नगर निकाय चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए प्रथम चरण में 856, द्वितीय चरण में 772 तथा अंतिम चरण में 552 पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं बैलेट बॉक्स की सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।
बैठक में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित किया जाए तथा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित जिला के एसडीएम, पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने की योजनाओं से संबंधित प्रगति की समीक्षा

डलहौजी में विभिन्न योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। डलहौजी :  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने सर्किट हाउस डलहौजी में विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रगति की समीक्षा की तथा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न : DC जतिन लाल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 4 अप्रैल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में सड़कों पर व्यय हो रहे 6000 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से वह लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग में 8500 करोड़ रुपये लाए है। इनमें करीब 6...
हिमाचल प्रदेश

अणु में महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 21 से: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 19 नवंबर। महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप एफ के मुकाबले 21 नवंबर से हमीरपुर के अणु स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के...
Translate »
error: Content is protected !!