स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर : स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिरी तो स्कूटी चालक के ऊपर से टायर निकला, मौके पर ही मौत 

by
गढ़शंकर |  गढ़शंकर शहर के बीच बंगा चौंक में ट्रक दुआरा स्कूटी को टक्कर मारने से स्कूटी चालक के गिर गया और ट्रक का टायर उप्पर से निकल गया। जिससे स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से पकड़ लिया। मृतक विदेश कतर से छुट्टी पर घर आया हुया था।
     गांव अकालगढ़ का गुरदयाल सिंह पुत्र दौलत राम (52 वर्ष)  अपनी स्कूटी काइनेटिक हौंडा पीबी – 20 – ई – 2526 पर नवांशहर से दवाई लेकर वापिस आ रहा था तो बंगा चौंक में ट्रक नंबर एचपी -12 – क्यू – 9573 ने टक्कर मार दी और स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। गुरदयाल सिंह के ऊपर से ट्रक का टायर निकल गया । जिससे गुरदयाल सिंह की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान भाजपा नेता निमिषा मेहता ने मौके पर पहुंच खिलाफ नारेवाजी की और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की।
इस दौरान एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने प्रदर्शन कर रहे लोगो को कहा ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना उठाया।।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : ट्रक कब्जे में लेकर ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में विज्ञान दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं डॉ जसपाल सिंह की अगुवाई में कराए गए समारोह में फिजिक्स व केमेस्ट्री विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस समारोह में...
article-image
पंजाब

मार्किट कमेटियां व खरीद एजेंसियां मंडियों में तिरपालों का पर्याप्त स्टाक बनाए यकीनी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में सुचारु ढंग से की जा रही है गेहूं की खरीद गेहूं की खरीद में किसी भी तरह की ढीलाई या लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त होशियारपुर :...
article-image
पंजाब

10 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 1 मार्च : एसएसपी सुरिंद्र लांबा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी परमिंदर सिंह की अगुआई में एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की देखरेख में एएसआई रछपाल सिंह थाना गढ़शंकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म : किहार में नाबालिग से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया : पुलिस ने दर्ज किया मामला 

एएम नाथ। चंबा : चंबा जिला के किहार क्षेत्र से एक युवक द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़ित नाबालिग बच्ची के गांव का ही बताया...
Translate »
error: Content is protected !!