कोमल मित्तल ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के तौर पर पदभार संभाला : पंजाब सरकार के रंगले पंजाब के सपने को साकार करने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी

by

होशियारपुर, 29 नवंबर:
2014 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। उनके पास कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर का भी अतिरिक्त चार्ज रहेगा। इससे पहले वे खाद्य व आपूर्ति विभाग में अतिरिक्त सचिव के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे। पदभार संभालने से पहले जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
नव-नियुक्त डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला वासियों को साफ सुथरा व पारदर्शी प्रशासन देना उनकी मुख्य प्राथमिका होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की अलग-अलग जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक निर्विघ्न पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा पंजाब सरकार के रंगले पंजाब के सपने को साकार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गौरतलब है कि कोमल मित्तल ए.डी.सी. एस.ए.एस नगर, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम अमृतसर, एस.डी.एम. मुकेरियां के अलावा अन्य कई प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।
इस अवसर पर उनके साथ गुरदासपुर के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम. मुकेरियां कवंलजीत सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह, सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी व पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

110 नशीली गोलीयों स्मेत एक गिरफ्तार 

 गढ़शंकर- गढ़शंकर पुलिस की एक  पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान  एक नशा तस्कर  को 110  नशीली गोलीयों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसओ सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते बताया ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को बख्सने के मूड में नहीं हैं दादी मोहिंदर कौर….क्या सजा दिलवाकर ही लेंगी दम?

चंडीगढ़ : बालीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं. वहां उन्हें माफ़ी मांगने और ‘गलतफहमी पर खेद जताने’ के बाद जमानत मिल गई....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपका बेटा हमारे पास सुरक्षित है। जब तक मामला हमारे और तुम्हारे बीच है, तब तक बच्चा सुरक्षित रहेगा : पठानकोट में बिजनेसमैन के बेटे की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

रोहित भदसाली।  पठानकोट :   कारोबारी के छह वर्षीय बच्चे का कुछ लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात उस समय हुई जब बच्चा अपनी बड़ी बहन के...
Translate »
error: Content is protected !!