आपका बेटा हमारे पास सुरक्षित है। जब तक मामला हमारे और तुम्हारे बीच है, तब तक बच्चा सुरक्षित रहेगा : पठानकोट में बिजनेसमैन के बेटे की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

by

रोहित भदसाली।  पठानकोट :   कारोबारी के छह वर्षीय बच्चे का कुछ लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात उस समय हुई जब बच्चा अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था।  स्कूल बस चालक ने शुक्रवार शाम करीब तीन बजे बच्चे को घर से करीब दस कदम दूर उतारा।  इस दौरान पहले से स्विफ्ट कार (एचपी47 बी-1786) में आए अपहर्ता बच्चे को अगवा करके वहां से फरार हो गए। अपहर्ताओं की संख्या दो बताई जा रही है। जाते समय अपहर्ताओं ने घर के बाहर एक पत्र भी फेंका, जिसे कारोबारी की बेटी ने उठाया और स्वजनों को सौंपा।  पत्र में लिखा है कि आपका बेटा हमारे पास सुरक्षित है। जब तक मामला हमारे और तुम्हारे बीच है, तब तक बच्चा सुरक्षित रहेगा। अगर बात बाहर आई और पुलिस मामले में शामिल हुई तो तुम्हें तुम्हारा बेटा नहीं मिलेगा। हमारी मांग दो करोड़ रुपये की है। हम जल्द संपर्क करेंगे।

पुलिस की ओर से अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की तफ्तीश की जा रही है और अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है। शाम सात बजे तक अपहरणकर्ताओं का न तो फोन आया और न ही उनकी कोई धरपकड़ हो सकी है।

डलहौजी पुलिस ने अपहरण की घटना का एक वीडियो साझा किया   :   डलहौजी पुलिस ने अपहरण की घटना का एक वीडियो साझा किया है। अपहरण करने के लिए उपयोग की गई स्विफ्ट कार पर डलहौजी आरएलए से जारी नंबर एचपी-47-बी-1786 अंकित है। उक्त कार हिमाचल के जिला कांगड़ा के सीमाई क्षेत्र कंडवाल में भी देखी गई है। ऐसे में पुलिस अंदाजा लगा रही है कि अपहरणकर्ता बच्चे को अपहृत कर हिमाचल की ओर लाए हैं।  उधर, डलहौजी पुलिस ने असली नंबर वाली उक्त कार के मालिक सलूणी तहसील के जुआंस (भांदल) के रहने वाले मोहम्मद फारूक से संपर्क किया तो मालिक ने बताया कि उसकी स्विफ्ट कार अभी टांडा में है और उसका भाई व भाभी उसे टांडा लेकर गए हुए हैं। के अनुसार वीरवार से उनकी गाड़ी टांडा में खड़ी है। अपहरणकर्ताओं ने उनकी गाड़ी का फर्जी नंबर इस्तेमाल किया है। पुलिस सख्त कार्रवाई करे।

 तीन बार बदला कार का नंबर :   सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस संबंधी पंजाब व हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग थानों में भी सूचना दे दी है। पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नाकाबंदी की हुई है। सूत्र बताते हैं कि कार पर जो नंबर प्लेट लगी है, वह फर्जी है। अंतिम बार इस कार को हिमाचल प्रदेश के जसूर के निकट देखे जाने की सूचना है। पता चला है कि कार की नंबर प्लेट तीन बार बदली गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*DC Aashika Jain Reviews Progress

*Calls for Speedy Compensation to Flood-Affected Families, Ensures Transparent Public Services Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.17 : Deputy Commissioner Aashika Jain held a monthly meeting with revenue officers to review the progress of various departmental works...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में वास्तविक समानता के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : मुकेश रेपसवाल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व चंबा दिवस हर्षोल्लास से आयोजित हेरिटेज वॉक से प्रतिभागियों ने जानी चंबा की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत एएम नाथ। चंबा, मार्च 8 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य हुआ सुरक्षित – मुकेश अग्निहोत्री

कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी डयूटी का निर्वहन करें – उपमुख्यमंत्री ऊना, 21 जुलाई – ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली...
article-image
पंजाब

एएसआई को दूर तक घसीटता ले गया ड्राइवर, हालत नाजुक : जालंधर में कार को रोकने का किया इशारा तो- तेज रफ्तार कार ने एएसआई को मारी टक्कर

 जालंधर :   शाहकोट के पास एक तेज रफ्तार कार ने एएसआई को टक्कर मार दी। कार एएसआई को घसीटते हुए अपने साथ ले गई। साथ ही कुछ दूरी पर ले जाकर एएसआई सुरजीत को...
Translate »
error: Content is protected !!