कोरोना नियमों की अवहेलना करते हूए गढ़शंकर के सिंबली गांव में खुला सरकारी स्कूल टीचर पढ़ा रहे बच्चों को

by
 गढ़शंकर – एक तरफ सरकार तेजी से फैल रहे कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए मिनी लॉक डाउन का आदेश पारित कर रही है जिसके चलते अस्पताल, दवा, फल व सब्जियों की दुकानों को छोड़कर हर प्रकार के शिक्षण संस्थानों को अगले आदेशो तक बंद करने का कड़े आदेश जारी किए हैं लेकिन सरकारी दिशा निर्देशों को सरकारी स्कूल के टीचर ही अवहेलना करते नजर आ रहे हैं वह इन दिशा निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है गढ़शंकर के हाई स्मार्ट स्कूल सिंबली का यहां पर टीचर बिना खुद मास्क पहने व बिना मास्क पहने तीसरी कक्षा के बच्चों को बेखौफ पढ़ा रही थी इस बात की सूचना मिलते ही पत्रकारों ने उनसे बात की तो उन्होंने अपना नाम प्रतिभा व रणजीत कौर बताया व कहा कि वह तीसरी कक्षा के बच्चों को पढ़ा रही है उन्होंने स्वीकार किया कि वह सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश की उलंघन कर स्कूल खोल रखा है जोकि गलत है। अन्य कक्षाओं मर भी बच्चे पढ़ रहे थे और कुछ बच्चे बिना मास्क पहने हुए थे। इस संबंध में स्कूल की मुख्य अध्यपका मीनाक्षी भल्ला से संपर्क करने की गई उन्होनें मोबाईल अटैंड नहीं किया।
 गुरशरण सिंह जिला एलिमेंट्री शिक्षा अधिकारी-  सरकार द्वारा जारी निर्देश अनुसार सभी स्कूल बंद है और अगर ऐसा हुआ है तो जिम्मेदार पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए जांच शुरू कर दी‌ गई। रिपोर्ट आने पर कारवाई की जाएगी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस जालंधर की टीम ने नामधारी फुटबॉल अकादमी को हराकर टूर्नामेंट का प्रथम जीता ईनाम : कॉलेज वर्ग में सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने गढ़शंकर को और ग्रामीण वर्ग में पद्दी सूरा सिंह ने धमाई को हराकर जीता प्रथम पुरस्कार

गढ़शंकर, 12 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा भारतीय आप्रवासी दर्शन सिंह पिंका की माता जोगिंदर कौर को समर्पित खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 21वां राज्य स्तरीय ओलंपियन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, 18000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बारिश के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं एएम नाथ। चिंतपूर्णी :  विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में शनिवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आय से अधिक संपत्ति केस में मजीठिया को अभी नहीं मिली राहत : 2 फरवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली, 19 जनवरी । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भाजपा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा : गौरव शर्मा, इंद्रजीत गोगना, राज कुमार बीरमपुर, रमन नैय्यर, मीनू दर्दी को उपाध्यक्ष,ललित राणा व संजीव कटारिया महासचिव

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़शंकर की बैठक मंडल अध्यक्ष नितिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें गढ़शंकर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें ललित राणा व संजीव कटारिया...
Translate »
error: Content is protected !!