कोर्ट रूम में चल रही थी सुनवाई…किरपान निकाला और महिला जज पर कर दिया हमला

by
पटिलाया :  पटिलाया की जिला अदालत में उस समय हड़कंप मच गया जब एक निहंग ने कोर्ट रूम में घुसकर महिला जज पर हमला कर दिया। आरोपी ने किरपान से हमला किया था, लेकिन गनीमत रही कि आरोपी जज तक नहीं पहुंच पाया और उसे समय रहते दबोच लिया गया। इस घटना के बाद पूरे कोर्ट कांप्लेक्स सनसनी फैल गई।
पटियाला की अदालत में महिला जज पर एक निहंग सिंह की ओर से किरपान के साथ हमला करने की कोशिश की गई। स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान पटियाला के गोबिंद नगर के रहने वाले गुरपाल सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लाहौरी गेट में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आरोपी मानसिक परेशान लग रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला जज नवदीप कौर गिल अपने कोर्ट रूम में एक केस की सुनवाई कर रही थीं। अचानक निहंग सिंह कोर्ट रूम में दाखिल हुआ और महिला जज के डायस पर चढ़कर उन पर किरपान के साथ हमला करने की कोशिश की। जज से केवल कुछ ही दूरी पर आरोपी था, जिसे स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते पकड़ लिया।
डीएसपी सतनाम सिंह के मुताबिक निहंग सिंह को अदालत परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मी की ओर से रोका गया था। तलाशी में उसके पास से बड़ा श्री साहिब बरामद हुआ था। लेकिन निहंग सिंह के पास छोटा श्री साहिब भी था। सुरक्षा कर्मी की लापरवाही रही कि उसने यह वेरीफाई नहीं किया कि निहंग सिंह अदालत में किसी पेशी पर आया है या नहीं। इसके चलते उक्त सुरक्षा कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे कोर्ट कांप्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस की तरफ से जायजा लिया गया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 8 जुलाई : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति इंदरजीत कुमार पुत्र गुरदियाल राम निवासी ददयाल थाना माहिलपुर को 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज...
article-image
पंजाब

विश्व मजदूर दिवस पर लगे कैंप में मजदूरों ने किया खूनदान

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : बीडीसी बल्ड सैंटर की तरफ से मजदूर दिवस पर इंडियन सोसायटी आफ ब्लड ट्रंसफ्यूज़न एडं इम्युनोहेम्याटोलाजी पंजाब चैप्टर(आईएसबीटीआई) के सहयोग से खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 22 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में शिक्षा मेले आयोजित

गढ़शंकर, 11 दिसंबर: शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में दो दिवसीय शिक्षा मेले आयोजित किए गए। स्कूल इंचार्ज मास्टर हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन शिक्षा मेलों में 10...
Translate »
error: Content is protected !!