कोविड के मामलों में आ रही है कमी, लोग सावधानियां अपनाए रखें: अपनीत रियात

by

जिले के 28 गांवों में किया जा चुका है कोविड बचाव संबंधी 100 प्रतिशत टीकाकरण
होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में काफी कमी आई है, जिसके मद्देनजर जिले में लगाई गई पाबंदियों में भी लोगों को काफी हद तक छूट दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड के कम हो रहे मामलों को लेकर हमें लापरवाही न अपनाकर सर्तकता बनाए रखनी चाहिए और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पूरा पालन करना चाहिए। वे आज अपने साप्ताहिक फेसबुक लाइव के दौरान जिला वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोविड संबंधी जिले की ताजा स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज जिले में 96 पाजीटिव मरीज सामने आए हैं व एक व्यक्ति की कोविड के चलते मौत हुई है। उन्होंने क हा कि अभी तक 27812 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में ब्लैक फंगस के बारे में जानकारी सांझा करते हुए बताया कि अभी तक ब्लैक फंगस के 7 संदिज्ध मामले सामने आएं हैं जो कि उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि जिले में टीकाकरण अभियान लगातार चल रहा है और धीरे-धीरे जिले में वैक्सीनेशन की सप्लाई भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले के 28 गांवों में 100 प्रतिशत कोविड बचाव संबंधी टीकाकरण मुकम्मल किया जा चुका है और आने वाले दिनों में यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर गांवों में लोगों में काफी उत्साह है, जिसके चलते टीकाकरण अभियान को काफी बल मिला है। उन्होंने लाभार्थियों को अपील करते हुए कहा कि वे अपना टीकाकरण जरुर करवाएं।
अपनीत रियात ने कहा कि जिले में सेवा केंद्रों के समय भी बदलाव कर दिया गया है और अब लोग सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक सेवा केंद्रों में सेवाएं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिले में लगाई गई पाबंदियों में छूट देते हुए दुकानें सांय 6 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है, इसके अलावा बैंक व प्राइवेट कार्यालयों को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की आज्ञा दी गई है। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे रात 9 बजे तक होम डिलीवरी व टेकअवे की सेवाएं दे सकेंगे जबकि रात का कफ्र्यू के अब रोजाना सांय 7 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार सांय 7 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक साप्ताहिक कफ्र्यू रहेगा। उन्होंने कहा कि विवाह व अंतिम संस्कार सहित कहीं भी 20 से अधिक लोगों के एकत्रीकरण की आज्ञा नहीं है। उन्होंने जिला वासियों से कोविड संबंधी स्वास्थ्य निर्देशों जिनमें 6 फुट की सामाजिक दूरी व मास्क पहनना यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से गुरेज किया जाए व यदि ज्यादा जरुरी हो तभी घर से बाहर जाया जाए। इसके अलावा सार्वजनिक काम वाले स्थानों पर मास्क पहने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूके व समय-समय पर हाथ साबुन व सैनेटाइजर से साफ करना यकीनी बनाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Sanjeev Sood, assumed the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 15 : Today Dr. Sanjeev Sood, assumed the charge as Vice-Chancellor of Guru Ravidas Ayurved University Punjab, Hoshiarpur . He was accorded warm welcome by the officers and staff of the University....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा के साथ प्रोफेसर ने किया गंदा काम : छात्रा ने मौत से पहले वीडियो बना सुनाई आपबीती

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा की मौत के बाद 3 छात्राओं और एक प्रोफेसर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है… नवजोत सिद्धू की पत्नी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद क्यों कहा ऐसा?

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू फिर सक्रिय हो गई हैं। नवजोत कौर ने शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से...
article-image
पंजाब

जब निशिकांत दुबे, राहुल गांधी को देखते हैं तो उनके पेट में दर्द होने लगता : राजा वारिंग

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने संसद में विपक्षी सांसदों के निलंबन और एलपीजी की संभावित कमी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला...
Translate »
error: Content is protected !!