कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लाभार्थियों का आंकड़ा 4.20 लाख के पारः डीसी

by

ऊना जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ लगाने का आंकड़ा 4.20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में आज स्थापित किए गए 88 टीकाकरण केंद्रों पर 4,931 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिससे जिला ऊना में दूसरी डोज़ लेने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 4,20,617 पहुंच गई है। जिला में अब तक 4,40,679 लाभार्थियों को पहली डोज़ लगाई जा चुकी है। राघव शर्मा ने कहा कि पहले प्रदेश सरकार ने जिला ऊना के लिए दूसरी डोज़ के लक्ष्य को पुनर्निर्धारित करते हुए 4,19,577 किया था, जिसे अब बढ़ाकर 4.24 लाख कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीन दिसंबर तक इस लक्ष्य को हासिल करने की समयसीमा निर्धारित की है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, सामूहिक प्रयासों व जन सहयोग से जिला ऊना इस समय अवधि के बीच तय लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगा। डीसी ने कहा कि जिला ऊना में अब तक 8,61,296 कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर पहली डोज़ के बाद 84 दिन की अवधि पूरा कर चुके सभी लाभार्थियों से दूसरी डोज़ जल्द से जल्द नज़दीकी टीकाकरण केंद्र पर लगवाने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विशाल चौहान गिरफ्तार : 1 करोड़ रिश्वत मामले में,

चंडीगढ़, 8 जुलाई पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने एक करोड़ रिश्वत मांगने वाले इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी विशाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इस रिश्वत मामले का भंडाभोड़ शिकायतकर्ता द्वारा सीएम हेल्पलाइन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मंडी, 30 दिसंबर। मंडी जिले में फोरलेन परियोजना में  निर्माणाधीन सुरंगों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच को लेकर गठित संयुक्त निरीक्षण समिति ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम)डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के...
Translate »
error: Content is protected !!