कोविड-19: जिले में आज लैवल दो के 35 व लैवल तीन के 10 बैड खाली: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कोविड इलाज संबंधी जिले में सभी सुविधाएं मौजूद, जिला अस्पताल सहित छह प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा  है कोविड मरीजों का इलाज
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले के छह अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें जिला अस्पताल होशियारपुर सहित पांच प्राइवेट अस्पताल शामिल है। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में लैवल दो व लैवल की तीन सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने अस्पतालों में खाली बैडों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई को इन अस्पतालों में लैवल दो के 35 व लैवल तीन के 10 बैड खाली है। जिनमें से जिला अस्पताल होशियारपुर केलैवल दो के 13 व लैवल तीन के 7 बैड, आई.वी.वाई. अस्पताल होशियारपुर में लैवल दो के 6 व लैवल तीन का 5 बैड, रवजोत अस्पताल होशियारपुर में लैवल तीन का 1 बैड, आई.वी.वाई. अस्पताल होशिययारपुर में लैवल दो 7 व लैवल तीन के 2, अमन अस्पताल होशियारपुर में लैवल दो के 5 बैड व लैवल तीन का 1 बैड, पी.आर.के.एम मार्डन अस्पताल होशियारपुर में लैवल दो 4 बैड व लैवल तीन का 1 और शिवम अस्पताल होशियारपुर में लैवल दो के 13 बैड खाली हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन अस्पतालों में बैडों की खाली संख्या संबंधी रोजाना जिला लोक संपर्क कार्यालय के फेसबुक पेज, ट्वीटर पर जानकारी सांझी की जाती है ताकि लोगों को पता चल सके कि किस अस्पताल में कितने बैड खाली है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय कोविड मरीजों केइलाज के लिए लैवल दो के 173 बैड व लैवल तीन के 25 बैड मौजूद है और रोजाना खाली बैडों की संख्या में बारे में जिला वासियों को अवगत करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन  सभी अस्पतालों में कोविड उपचार संबंधी सभी सुविधाएं मौजूद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडवोकेट मनप्रीत सिंह ने बीत क्षेत्र में प्रदूषित पानी के कारण फैल रही बीमारियों के हल संबंधी स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन दिया 

गढ़शंकर, 29 अप्रैल: बी क्षेत्र के युवक एडवोकेट मनप्रीत सिंह लक्की ने स्वास्थ्य मंत्री पंजाब श्री बलबीर सिंह से भेंट कर प्रदूषित पानी के कारण फैल रही बीमारियों के हल संबंधी गुहार लगाई। उन्होंने...
article-image
पंजाब

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तथा स्वास्थ्य मंत्री विवाद में एकतरफा पक्ष उचित नहीं- बसियाला

गढ़शंकर :4 अगस्त : शारीरिक रोगों के इलाज के लिए डॉक्टर सहिबान मनुष्य समाज के लिए परमात्मा का रूप होते हैं। भयानक बीमारियों के माहर डॉक्टर बनना बहुत कठिन भी है। किंतु बाबा फरीद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रोहित जसवाल। ऊना, 29 जनवरी. प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए, परिवार, मित्रों और समाज के...
Translate »
error: Content is protected !!