कौंसलर के घर के सामने कूड़े का ढेर लगाया, वार्ड नं 5 के कौंसलर की महिला सफाई कर्मचारियों के प्रति की गई भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वार्ड नं 5 के कौंसलर दीपक कुमार के विरुद्ध महिला कर्मचारियों के प्रति भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कमेटी परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वार्ड नं 5 का कौंसलर महिला कर्मचारियों के लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है और अपनी कौंसलर होने की धौंस देता रहता है। प्रदर्शनकारियों ने कौंसलर को बर्खास्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी की यही नहीं वार्ड नं 5 वासियो ने आरोप लगाया कि वह जब भी कोई कार्य कराने के लिए कौंसलर के पास जाती है तो वह उन्हें धमकियां देता है। नगर परिषद कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान त्रिम्बक दत्त व सीनियर उपप्रधान सोमनाथ बंगड़ ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से इसका समाधान करने की कोशिश की लेकिन वह भी प्रदर्शनकारियों के जोश के सामने चुप हो गए और धरना स्थल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कौंसलर के घर के सामने जा कर प्रदर्शन किया और घर के सामने कूड़े का ढेर लगा दिया वह कौंसलर के त्यागपत्र की मांग कर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवा 17 मई तक करें पंजीकरण : 8 हजार की राशि का मिलेगा प्रथम पुरस्कार

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से दो स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने गांवों में बैठके कर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस में पहुँचने का किया आग्रह

गढ़शंकर।  सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस की तैयारी के तहत किरती किसान यूनियन गढ़शंकर ने गांव सिकंदरपुर, रसूलपुर और चहलपुर में किसान बैठकें...
article-image
पंजाब

Release of the book Vastu

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov 17 : The book Vastu ke Rahasya written by internationally renowned architect and author Dr. Bhupinder Vastushastri was released by a little social worker, The Most Inspiring Girl of Earth, Rishika Bishnoi. In...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट रद्द : बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को सजा में छूट देने वाले गुजरात सरकार का सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया रद्द

नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए अपने एक बड़े फैसले में गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो को बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को...
Translate »
error: Content is protected !!