किरती किसान यूनियन ने गांवों में बैठके कर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस में पहुँचने का किया आग्रह

by

गढ़शंकर।  सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस की तैयारी के तहत किरती किसान यूनियन गढ़शंकर ने गांव सिकंदरपुर, रसूलपुर और चहलपुर में किसान बैठकें कीं। जिसमें  किसानों से 26 नवंबर को  चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की गई।
बिभिन्न बैठकों में किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य उपाध्यक्ष हरमेश सिंह ढेसी और जिला सचिव कुलविंदर सिंह चहल और कुलवंत सिंह गोलेवाल ने कहा कि भारत सरकार अप्रत्यक्ष रूप से बिजली बिल 2020 लागू करने पर तुली हुई है। जिससे सीधे तौर पर बिजली का प्रबंधन भारत सरकार के अधीन हो जाएगा और चिप मीटर लगाकर किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली मुफ्त बिजली की सुविधा समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भाखड़ा बांध और अब चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर पंजाब के अधिकार को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होनों कहा कि बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने के बहाने केवल झूठ फैलाया जा रहा है। गन्ना मिलों को चालू नहीं किया जा रहा है और न ही गन्ने का रेट बढ़ाया जा रहा है, जिससे किसानों पर लामबंद होने का बोझ है। बैठकों में संगठन के ब्लॉक नेता संदीप सिंह मिंटू सिकंदरपुर, अमरीक सिंह, गुरमुख सिंह, संतोख सिंह रसूलपुर, गुरदीप सिंह चहलपुर, तरसेम सिंह और लखवीर सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस रेड के दौरान बवाल : परिजनों ने लगाया गोली लगने से आरोपी की मौत का आरोप

जालंधर, 6 जून । जिले के थाना मेहतपुर क्षेत्र के गांव बंगीवाल में एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम और उसके परिजनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान चली गोली में...
पंजाब

आतंकी फरार : अमृतसर के मेंटल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर आतंकी फरार

अमृतसर: अमृतसर के मेंटल अस्पताल से आतंकी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है। फरार आतंकी का नाम आशीष मसीह है जिस पर आईईडी के तीन केस दर्ज है। फरार...
article-image
पंजाब

पुलिस ने घेरा तो गैंगस्टरों ने बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में दोनों ढेर : ब्लड डोनेशन कैंप पर खूनी साजिश नाकाम

25 से ज्यादा राउंड फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई; 3 ऑटोमैटिक 9 एमएम पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद, जॉनी बल गैंग से कनेक्शन का दावा लुधियाना। आत्म पार्क इलाके में रविवार दोपहर...
article-image
पंजाब

कटारूचक्क के लिए एक बड़ी राहत : कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ली

चंडीगढ़ : मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। साथ ही पता चला है कि उसने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से...
Translate »
error: Content is protected !!