मूसेवाला की सुरक्षा कम करने से कत्ल होने की बात पंजाब सरकार के जनरल एडवोकेट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में मान ली : सरकार में इंसानियत है तो जिमेवार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें : बलकौर सिंह

by

चंडीगढ़ : दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने से कत्ल होने की बात पंजाब सरकार के जनरल एडवोकेट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में मान ली है। जिसके बाद अब सिंगर के पिता ने एडवोकेट के कबूलनामे पर बयान दिया है। पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अब तो सरकार भी मान चुकी है। ऐसे में जिम्मेवार लोगों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई करें।

बलकौर सिंह ने कहा कि आखिर सच जुबान पर आ ही जाता है, उन्होंने कहा कि आज जो पंजाब सरकार के एडवोकेट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया गया है उसमें क्लियर कट पंजाब सरकार मानी है। सुरक्षा कम की गई इसलिए ही सिद्धू मूसे वाला का मर्डर हुआ। लेकिन सुरक्षा कम भी तो इनके आदेश के अनुसार ही हुई।
पिता ने कहा कि उस दौरान होम मिनिस्टर कौन थे? उन्होंने कहा कि जहां तक के सीएम की सुरक्षा को लेकर बात हो रही है, यह तो 1980 के हालात के अनुसार है। पंजाब में खाडकूवाद था और गवर्नर राज था और तब की यह बात है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में रति भर भी इंसानियत है तो वह जिम्मेवार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें। बलकौर सिंह ने कहा कि एडवोकेट ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जितना इसमें आरोपियों का रोल है उससे कहीं ज्यादा पंजाब सरकार का भी इसमें अहम रोल है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की इंटरव्यू का डेढ़ साल हो चुका है, अभी तक सरकार उसका पता नहीं लगा सकी। लेकिन जिन व्यक्तियों ने अधिकारियों ने यह इंटरव्यू कारवाई। वह विदेश जा चुके हैं। वहीं उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू सात ओर आठ मार्च को पंजाब की जेल में ही बड़े अधिकारियों द्वारा करवाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टैगोर थिएटर में सजी गीत संगीत की महफिल में घंटों झूमते रहे दर्शक

सेलिब्रेट मेलोडीज विद नीना के सौजन्य से मिनी टैगोर थिएटर में हुआ बिग म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन ट्राइसिटी के करीब 60 गायक गायिकाओं ने सदाबहार नगमे पेश कर, बिखेरा अपनी आवाज का जादू इस...
article-image
पंजाब

16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान : शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आम आदमी पार्टी की नेता गगन मान शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी। सोही पंजाब और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव 2025 – दो मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर : तरनतारन और बडगाम में सत्ताधारी पार्टी का इम्तिहान

नई दिल्ली  : बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कुछ उपचुनाव भी हो रहे हैं। पंजाब की तरनतारन और जम्मू-कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट पर भी 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। भले ही...
article-image
पंजाब

8 से अधिक टीचर्स सस्पेंड : पंचायत चुनावों में काम में लापरवाही करने के थे आरोप

चंडीगढ़  :  पंजाब के इन शिक्षकों को सस्पेंड करने का आदेश, महंगी पड़ी ये गलती पंजाब में टीचर्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के शिक्षा विभाग ने उन टीचर्स पर...
Translate »
error: Content is protected !!