कौन है नारायण सिंह चौड़ा – जिसने सुखबीर बादल पर की हमले की कोशिश, सबसे बड़े जेल ब्रेक को दिया था अंजाम, 1984 में गया था पाकिस्तान

by
अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब बुधवार सुबह एक शख्स ने अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमले की नाकाम कोशिश की।
आरोपी को तत्काल दबोच लिया गया।आरोपी की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। नारायण सिंह चौड़ा कल भी स्वर्ण मंदिर में आया था, जब सुखबीर बादल की सजा का पहला दिन था। इस तरह माना जा रहा है कि आरोपी कल से बादल पर हमला करने की फिराक में था। जानिए आरोपी के बारे में।
Who is Narayan Singh Chaura: कौन है नारायण सिंह चौड़ा
नारायण सिंह चौड़ा का कट्टरपंथी विचारधारा का है। वह खालिस्तानी आतंकियों का समर्थक है। उस पर आतंकियों की मदद करने का आरोप लगा है। यहां तक कि पंजाब की सबसे बड़ी जेल ब्रेक में उसका हाथ रहा है।
नारायण सिंह चौड़ा का नाम सबसे पहले चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल ब्रेक में सामने आया था। इसने 94 फीट की सुरंग खोदकर पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्यौरा समेत अन्य को फरार किया था।
नारायण सिंह चौड़ा तारों पर चेन फेंककर जेल की बत्ती गुल कर दी थी, जिससे आतंकियों को भागने में मदद मिली। जेल ब्रेक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उससे सच उगलवाने में पंजाब पुलिस के पसीने छूट गए थे।
नारायण सिंह चौड़ा के बारे में कहा जाता है कि वह 1984 में पाकिस्तान भी गया था। उसके बाद से पंजाब में आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहा। यह मूल रूप से पंजाब के माझा का रहने वाला है।
खालिस्तानी आतंकवादी नारायण सिंह चौड़ा को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक मामले में तरण तारण अदालत ने साल 2018 में जमानत दे दी थी। वह पांच साल से जेल में बंद था।
(स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवा देते सुखबीर बादल।)
नारायण सिंह चौड़ा का पाकिस्तान कनेक्शन
पंजाब पुलिस के अनुसार, चौड़ा 1984 में पाकिस्तान चला गया था और पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मदद करता था। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब लिखी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन की इकाई ब्लाक गढ़शंकर का चुनाव 9 अप्रैल को

गढ़शंकर : पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन पंजाब द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन की इकाई ब्लाक गढ़शंकर का चुनाव शनिवार 9 अप्रैल प्रात: 10 बजे कृषि भवन गढ़शंकर में किया...
article-image
पंजाब

50 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग और पेवर ब्लाक का काम नयी आबादी से घंटा घर तक होगा काम-अरोड़ा

होशियारपुर। : उद्योग और वाणिज्य कर मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय नई आबादी से घंटा घर तक इंटरलाकिंग टाईलों और पेवर ब्लाक के काम की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीव 50 लाख...
article-image
पंजाब

41 दिनों तक आयोजित किए गए पार्थिव शिवलिंग के रुद्राभिषेक की समाप्ति पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ,बस्सी ग़ुलाम हुसैन , होशियारपुर में स्वामी उदयगिरि जी महाराज के सानिध्य में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी और संक्रांति के शुभ अवसर पर श्रावण मास में 41...
article-image
पंजाब

IK Gujral Punjab Technical University

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan. 23 : IK Gujral Punjab Technical University (IKGPTU) Hoshiarpur Campus marked National Youth Day and the festival of Basant Panchami under the chairmanship of the university’s honourable Vice-Chancellor, Prof. (Dr.) Sushil Mittal,...
Translate »
error: Content is protected !!