सुखबीर सिंह बादल मामले में हुआ बड़ा खुलासा, हमलावर की पत्नी ने खोले कई राज

by
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार सुबह हुए हमले को लेकर हमलावर नरेन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब नरेन सिंह की पत्नी ने बड़ा खुलास किया है।
उसने कहा कि नरेन सिंह बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह श्री दरबार साहिब में किसी बरसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है।  नरेन सिंह की पत्नी ने आगे कहा कि उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसका पति ऐसा कुछ करने वाला है।  वहीं, दूसरी तरफ पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.। पुलिस हमलावर नरेन सिंह के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
पहले भी सजा काट चुका है नरेन सिंह  :  सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नरेन सिंह का एक आपराधिक इतिहास रहा है. यह कोई पहला मौका नहीं है जब उसका नाम किसी गलत वजहों से सुर्खियों में है।  उसकी पत्नी ने बताया कि नरेन सिंह पहले भी अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, चंडीगढ़ के जेल में सजा काट चुका है।  नरेन सिंह की पत्नी का कहना है कि उसके पति ने जो कुछ किया है वो पूरी तरह से गलत है।  हालांकि, इस पूरे मामले की उसे कोई जानकारी नहीं थी।  उन्होंने जो भी किया है, बिल्कुल गलत है। किन हालात में ऐसा कदम उठाया है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस को घर पर पत्नी के अलावा नहीं मिला कोई :  इस मामले की जांच को लेकर पंजाब पुलिस ने नरेन सिंह के घर पर पहुंची. पुलिस को नरेन सिंह के घर पर उसकी पत्नी के अलावा और कोई नहीं मिला। थाना डेरा बाबा नानक के सब इंस्पेक्टर कैलाश सिंह ने बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमले के मामले में वह नारायण सिंह चौड़ा के घर जब पुलिस पहुंची तो वहां सिर्फ उसकी पत्नी ही थी। हालांकि, पुलिस इस मामले में नरेन सिंह के परिवार के अन्य लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की तैयारी कर रही है. ये पूछताछ कब होगी इसे लेकर अभी तक कुछ साफ तौर पर नहीं बताया गया है।
क्या है पूरा मामला :  आपको बता दें कि पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल (स्वर्ण मंदिर) में सोमवार को अकाल तख्त साहिब ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख राम रहीम को माफी और बेअदबी के मामले में सुखबीर सिंह बादल को सजा सुनाई थी. इस सजा के तहत सुखबीर बादल को एक घंटा बाथरूम साफ करने. फिर लंगर घर में जाकर जूठे बर्तन धोने का आदेश दिया था. इस कजा के तहत उनको इन सब के बाद कीर्तन सुनना होगा. साथ ही श्री सुखमणि साहिब का पाठ करना होगा।
जत्थेदार रघबीर सिंह ने सजा सुनाते हुए कहा था कि सुखबीर सिंह बादल को चोट के चलते श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) के घंटाघर के बाहर ड्यूटी करनी है. ये ड्यूटी वह व्हीलचेयर पर बैठकर देंगे. जत्थेदार ने कहा कि सुखबीर बादल समेत कोर कमेटी मेंबर और साल 2015 कैबिनेट मेंबर रहे नेता 3 दिसंबर को 12 बजे से लेकर 1 बजे तक बाथरूम साफ करेंगे. इसके बाद वह नहाकर लंगर घर में सेवा करेंगे. साथ ही उन्हें एक घंटा बैठकर कीर्तन सुनना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में धान की 14,867 मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 4.85 करोड़ रुपये का भुगतान : डीसी ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील

अब तक 17,772 मीट्रिक टन धान की आवक,  होशियारपुर, 5 अक्तूबर : जिले की मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया जारी है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सोमवार को मंडियों में चल रही खरीद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में सुनार की दुकान से सोने का डोबा चोरी का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

चोरी हुए करीब 78 ग्राम सोने में से 30 ग्राम बरामद, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई ऊना। जिला पुलिस ने सुनार की दुकान से सोने का डोबा चोरी करने के मामले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्लीन चिट मिलने के बाद भी मिली निराशा, ‘इमरजेंसी’ में ये 3 सीन नहीं दिखा सकती कंगना

रोहित भदसाली । चंडीगढ़ : कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म को पहले सितंबर में रिलीज होना था मगर विवादों से घिरी फिल्म कई वजहों से पोस्टपोन हो गई। अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में हथियारों और RDX के साथ 2 लोग गिरफ्तार, स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रखने का आदेश

चंडीगढ़ । भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच चंडीगढ़ से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने की खबर सामने आई है। चंडीगढ़ पुलिस ने दो आतंकवादियों को आरडीएक्स जैसे घातक विस्फोटक...
Translate »
error: Content is protected !!