कौल सिंह ठाकुर ने जयराम ठाकुर को बताया सबसे कमजोर मुख्यमंत्री

by

चैलेंज : कुल्लू जिला में एक मेडिकल कालेज खोलकर दिखाएं !
शिमला, 17 जुलाई
हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर को सबसे कमजोर सीएम होने की संज्ञा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश दिवालिया होने की कगार तक पहुंच चुका है और जयराम सरकार के कार्यकाल में कर्ज का बोझ बढक़र 70 हजार करोड़ पहुंच गया है। कौल सिंह ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल में पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ साथ कमीशन के पेपर भी लीक हुए था। इनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
कौल सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर का ब्यूरोक्रेसी पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है और उन्होंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान सात मुख्य सचिव बदले हैं। यहां तक कि ईमानदार छवि के पूर्व मुख्य सचिव अनिल खाची को उनके पद से हटाया गया।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल 5000 करोड़ की आर्थिकी को सरकार चोट पहुंचा रही है। बागवान सडक़ों पर है। प्रदेश सरकार फिर भी बागवानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जीएसटी में 6 फीसदी छूट का बागवानों को लाभ देना चाहती है तो कैबिनेट में क्यों फैसला नहीं लिया गया। बीते साल तक 55 से 68 रुपए मिलने वाले कार्टन अब 70 से 80 रुपए मिल रहे हैं। इसी तरह पांच रुपए की ट्रे अब 8 रुपए मिल रही है।
कौल सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में भर्तियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कुलपति सिकंदर कुमार ने सांसद बनने के बाद भी एचपीयू में 100 पदों पर आरएसएस की विचारधारा से जुड़े लोगों की भर्तियां की है। इसमें मेरिट का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने सरकार से इसकी जांच की मांग की है।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग में करोड़ रुपए का टेंडर घोटाले किए गए है। जयराम में दम है इसकी जांच करवाई है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कहते है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कुछ नहीं किया। इस पर कौल सिंह ने पलटवार करते हुए सीएम को जवाब दिया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में चार मेडिकल कालेज खोले है। उन्होंने जयराम को चैलेंज किया कि दम है तो डबल इंजन सरकार होने के बाद कुल्लू जिला में एक मेडिकल कालेज खोलकर दिखाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी – अनिरुद्ध सिंह

सोलन  :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले, उत्सव एवं त्यौहार समृद्ध संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। अनिरुद्ध सिंह गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

एएम नाथ । मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया 20 जनवरी को गरनोटा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता : भटियात विस क्षेत्र के गरनोटा में आयोजित होगा जिला का पहला कार्यक्रम

एएम नाथ । चम्बा, 17 जनवरी :  प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ करने जा रही है । 20 जनवरी को चम्बा जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ससुर की संपत्ति में दामाद का कितना अधिकार?

नई दिल्ली : भारत में संपत्ति बंटवारे को लेकर कई तरह के नियम बनाये गए हैं। इन नियमों के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए, ताकि लोग हिस्से में अपने अधिकार...
Translate »
error: Content is protected !!