भयानक गर्मी में राहत पाने के लिए यह शरबत है…… जानिए इनकी रेसिपी

by

गर्मी में हीट वेव से बचाने के लिए शरबत हमे राहत देते है। जिनमे कुछ ख़ास किस्म के शरबत है। जिन्हे बनाने के लिए रेसिपी यहां बता रहे है।
सत्तू का शरबत : गर्मी में एसिडिटी से राहत पाने के लिए सत्तू का शरबत भी पिया जाना चाहिए। वैसे भी सत्तू गर्मी में हीट वेव से बचाने का काम करता है। सत्तू में काफी ज्यादा मात्रा में अघुलनशील फाइबर होता है। इस तरह के फाइबर की वजह से आंत साफ होती है, डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है, कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही, एसिडिटी की प्रॉब्लम में भी कमी आती है। सत्तू का शरबत कोई भी पी सकता है।

नमकीन सत्तू के शरबत की रेसिपी :   सत्तू में ठंडा पानी डालकर घोल लीजिये, अब इस घोल में काला नमक, हरी मिर्च, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और भुना जीरा पाउडर डालकर मिला लें। सत्तू का नमकीन शर्बत तैयार है। सत्तू के नमकीन शर्बत को को पुदीना की पत्तियों से गार्निश करके पिएं। गर्मी के मौसम में रोजाना 1 -2 गिलास सत्तू के नमकीन शरबत से गर्मी से राहत मिलेगी और लू से भी बचाएगा।
चंदन का शरबत  :  चंदन का शरबत गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चंदन का शरबत लू से बचाता है, साथ ही इसे पीने से शरीर में शीतलता मिलती है। चंदन त्वचा के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।  चंदन का शरबत  बनाने के लिए चंदन का पाउडर लें, इसे एक सूती कपड़े पर बांधकर रख दें। एक बर्तन में दूध गर्म करें, इसमें चंदन की पोटली बांधकर रखें। आप रातभर के लिए इसे ऐसी ही रख सकते हैं। इसके बाद इसमें आप शहद (Honey Benefits in Hindi) मिला लें। शहद की तासीर ठंडी या गर्म नहीं होती है, बल्कि शहद को जिस चीज के साथ मिलाया जाता है उसकी तासीर वैसी ही हो जाती है।
खस का शरबत :   गर्मियों में खस का शरबत पीना काफी फायदेमंद होता है। खस की तासीर बेहद ठंडी होती है, इसे पीने से शरीर शरीर को ठंडक मिलती है। खस में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर होता है। खस का शरबत  पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, पेट की गर्मी को भी शांत करता है। खस का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पहले खस की घास को रातभर पानी में भिगोकर रखें। एक पैन में खस का पानी और चीनी डालें, इसे अच्छी तरह से उबाल लें। आप चाहें तो इसमें हरा रंग भी मिला सकते हैं। ठंडा होने पर गिलास में डालें, पी लें। आप गर्मी के मौसम में खस के शरबत को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 बेल का शरबत  :  बेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में बेल के पत्ते और फल को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। आप गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए बेल के फल का शरबत (Bel ka Sharbat) पी सकते हैं। बेल का शरबत पीने से लू से बचते हैं, पेट की गर्मी शांत होती है। बेल का शरबत  बनाने के लिए सबसे पहले बेल को तोड़कर इसका सारा पल्प निकाल लें। इसमें थोड़ा पानी डालें। जब बेल से सारा पल्प निकल जाएं, तो इसे अच्छी तरह से मसलते रहें। इसके बाद एक गिलास में बर्फ डालें, इसमें बेल से निकला पल्प डाल दें। तैयार बेल के शरबत  को आप गर्मियों में रोजाना पी सकते हैं।

अनार का शरबत :  अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए भी आप अनार की शरबत  पी सकते हैं। अनार का जूस भी फायदेमंद होता है। अनार का शरबत पेट की अग्नि को बढ़ाता है। अनार का जूस या शरबत आप अपनी समर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गर्मी के मौसम में आप किसी भी शरबत का सेवन कर सकते हैं। इस शरबत में आप छोटी इलायची का पाउडर भी मिला सकते हैं। छोटी इलायची की तासीर ठंडी होती है, इससे शरीर की गर्मी शांत होती है। साथ ही छोटी इलायची सभी तरह के शरबत का स्वाद भी बढता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित : वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग

हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल एएम नाथ। सुजानपुर 26 मार्च। भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला : 12 IPS अधिकारी बने DIG…देखें लिस्ट

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर नियुक्त किया है। यह पदोन्नति आदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगदीश प्रतिवर्ष कमा रहे 8-10 लाख रूपये : मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना से सत्तर प्रतिशत मिल रहा किसानों को उपदान

धर्मशाला, 07 नवंबर। मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत सरकार से उपदान पर खेतों के लिए मिली सोलर फेंसिंग की सुविधा किसानों बागबानों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्ष्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन

योगेश चौहान/अर्की. : लक्ष्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अर्की में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!