डबल लाक के स्ट्रॉन्ग रूम में रखी ईवीएम : तीन घेरों में 50 जवान करेंगे सुरक्षा

by

शिमला। हिमाचल में मतदान के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से ईवीएम मशीनें सुरक्षा के 3 घेरों के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई है। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं जहां पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथ से ईवीएम हो डबल लॉक के बीच सुरक्षित रखा गया है। हर विधानसभा में करीब 50 जवान ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपनी ड्यूटी देंगे। राज्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 25 दिनों तक ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में 3 टायर सुरक्षा में रखा जाएगा। ईवीएम की मशीनें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने फुल प्रूफ तरीके से स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक के अंदर रखी गई। ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे के जरिए कड़े पहरे की व्यवस्था की गई है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ईवीएम की सुरक्षा के लिए निर्वाचन विभाग ने जो 3 टायर सुरक्षा का पहरा लगाया है, उसमें तैनात जवान शिफ्ट में अपनी ड्यूटी देंगे। सबसे बाहर जिला की पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, उससे अंदर दूसरी लेयर में स्टेट आर्मी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा सबसे अंदर और मुख्य द्वार पर सीएपीएफ के जवान तैनात हैं। यह सभी 24 घंटे ईवीएम की सुरक्षा के लिए अपना पहरा देंगे।

– ईवीएम की रक्षा पर खर्च होंगे 8 से 10 करोड़, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर अपने एजेंट भी रख सकते हैं राजनीतिक दल

ईवीएम की सुरक्षा निर्वाचन विभाग के लिए आसान काम नहीं है। इसकी सुरक्षा पर विभाग को 8 से 10 करोड़ों के खर्च करने पड़ेंगे। ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रदेश में 68 स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं। उसके बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच भी अगर किसी राजनीतिक दल को ईवीएम की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का कोई संदेह हो तो वह स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर अपना एजेंट भी रख सकता है, ताकि वह ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 लोगों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल शिमला की जुब्बल तहसील में HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार

एएम नाथ। ​शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला की जुब्बल तहसील के कुड़डू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही एक HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में अभी तक चार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित : सूचना के अधिकार के अंतर्गत आने वाली अपीलों की सुनवाई को आने वाले समय में वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा – एसएस गुलेरिया

बैजनाथ , 30 अक्तूबर : सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं अधिनियम के प्रभावी रूप में क्रियान्वयन पर एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार खेलों व खिलाड़ियों के विकास पर दे रही जोर : रोहित ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को शिमला जिला के जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के ढाडी में नवयुवक मण्डल ढाडी द्वारा आयोजित विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीवी का टीका: सर्विकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा का प्रभावी उपाय : डॉ. लाल सिंह

सुंदरनगर, 4 अप्रैल :  रोहांडा ब्लॉक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान के तहत गर्भाशय ग्रीवा (सर्विकल) कैंसर की रोकथाम के लिए शनिवार को विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह अभियान 29 मार्च से...
Translate »
error: Content is protected !!