क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ है? अनुराग ठाकुर ने पार्टी पर खड़े किए सवाल : कहा- इनके बयान पाक मंत्रियों जैसे

by
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह भारत के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ।
                 हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनुराग ने कहा कि कांग्रेस नेता आए दिन ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनसे पाकिस्तान को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री और नेता यह कहकर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं कि भारत अगर पाकिस्तान का पानी बंद करता है, तो वहां के लोगों का गला सूख जाएगा। यह चिंता पाकिस्तान की है या कांग्रेस की, यह जनता जानना चाहती है।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस के बयान और पाकिस्तान के मंत्री के बयान एक जैसे प्रतीत होते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी कांग्रेस नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे और आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। अब एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान कई सवाल खड़े करता है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बयानों को पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस्तेमाल करता है, जिससे भारत की छवि को नुकसान होता है। इस दौरान हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।
जनता से की मॉक ड्रिल में भाग लेने की अपील
सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर जनता से अपील की कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि इस तरह की ड्रिल से आपात स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सकती है और यह जानकारी संकट के समय बेहद काम आती है।
             उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को जागरूक करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए थे और यह अभ्यास भी उसी दिशा में एक प्रयास है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच जनहित से संबंधित समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित्र

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा परियोजना प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन होगी स्थापित विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए स्पोर्ट्स व्हीलचेयर तथा स्कूटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की उपलब्धियां सराहनीय : राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला : चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, शोध व प्रसार कार्यक्रमों व कृषि विस्तार के क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार बधाई का पात्र है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 70 हज़ार रुपये का अर्जित कर रहे शुद्ध मुनाफा : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूत मिसाल बना ठाकराँ का डेयरी फार्मर जरनैल सिंह

डेयरी फार्मिंग से बदली तक़दीर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत रोहित जसवाल।  ऊना, 10 फ़रवरी| हर महीने लगभग चार लाख रुपये का कारोबार और करीब सत्तर हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा..वह भी गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार आने पर कैबिनेट रैंक दर्जा देने का आश्वासन : कुलदीप कुमार ने अपना नामांकन लिया वापस

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार ने को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर की उपस्थिति में अपना...
Translate »
error: Content is protected !!