‘क्या देश को व्हाइट हाउस से चलाया जा रहा …सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर कसा जोरदार तंज

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने की छूट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या देश को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) से चलाया जा रहा है।

सीएम मान ने कहा कि वह अखबारों में छपी उन खबरों से हैरान हैं, जिनमें कहा गया है कि (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप ने भारत को रूस से 30 दिनों के लिए तेल खरीदने की अनुमति दे दी है। क्या उन्होंने (ट्रंप ने) भारत को यह अनुमति दी है? मुख्यमंत्री ने कहा कि तो फिर देश कौन चला रहा है? (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी को जवाब देना चाहिए। क्या व्हाइट हाउस हमारे देश को अनुमति देता है? मान ने पूछा कि मोदी की ऐसी कौन सी ”कमजोरी” है जिसके बारे में ट्रंप को पता है कि प्रधानमंत्री को अमेरिकी राष्ट्रपति की हर बात माननी पड़ेगी।

अमेरिका-भारत अंतरिम व्यापार समझौते से भारतीय बाजार अमेरिकी कृषि उत्पादों, जिनमें सोयाबीन और मक्का शामिल हैं, के लिए खुल गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अब निरस्त किए जा चुके तीन कृषि विधेयकों से भी अधिक खतरनाक है। हमें ‘विश्वगुरु’ बनना था, लेकिन हम ‘विश्व-चेले’ बन रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

चुनावों में शराब व नशीले पदार्थों का नहीं होने दिया जाएगा प्रयोग: जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात

दो अलग-अलग आप्रेशनों में आबकारी विभाग ने पुलिस के सहयोग से 1,46,640 किलो लाहन की नष्ट 10 चालू भठिया, 10 बॉयलर 41 कैन, 3 ड्रम और 9 वाहन किए जब्त 11 आरोपियों के खिलाफ...
article-image
पंजाब

जालंधर में ATM से निकले फटे-पुराने 500 के नोट : अधिकारियों ने बंद कराई मशीन

जालंधर : 66 फीट रोड पर इंडसइंड बैंक के ATM से सोमवार देर शाम एक व्यक्ति ने पैसे निकाले तो मशीन से फटे, घिसे और कथित तौर पर नकली 500 रुपये के नोट निकलने...
article-image
पंजाब

अगली शिरोमणी अकाली सरकार कंडी बेल्ट के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल

कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय का गठन करने की घोषणा की….कहा कि वर्तमान में कानून-व्यवस्था अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है, क्योंकि मंत्री गैंगस्टरों के साथ मिलकर डराने-धमकाने और जबरन वसूली करने में लगे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टैगोर थिएटर में सजी गीत संगीत की महफिल में घंटों झूमते रहे दर्शक

सेलिब्रेट मेलोडीज विद नीना के सौजन्य से मिनी टैगोर थिएटर में हुआ बिग म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन ट्राइसिटी के करीब 60 गायक गायिकाओं ने सदाबहार नगमे पेश कर, बिखेरा अपनी आवाज का जादू इस...
Translate »
error: Content is protected !!