पाकिस्तान ने भारत के चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर दागे ड्रोन-मिसाइल : S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने ऐसे किया फेल

by
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।  बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़,  उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।  उसने कई ड्रोन और मिसाइलें दागीं, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया।
रक्षा मंत्रालय ने दोपहर 2:30 बजे इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
भारत पहले ही अपनी सीमाओं पर रूस से मंगवाए गए अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की तैनाती कर चुका था। जैसे ही पाकिस्तान की ओर से हमला हुआ, S-400 सिस्टम को तुरंत एक्टिव किया गया और उसी के ज़रिए दुश्मन की मिसाइलों को बीच रास्ते में ही ध्वस्त कर दिया गया। भारत ने इस सिस्टम को ‘सुदर्शन’ नाम दिया है, जो भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चक्र से प्रेरित है।
क्या है S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम?
S-400 एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है. इसकी खासियत ये है कि ये 400 किलोमीटर दूर से ही दुश्मन की गतिविधियों को भांप सकता है और पलटवार करने में सक्षम है। ये सिस्टम मिसाइल, ड्रोन, फाइटर जेट्स और रॉकेट लॉन्चर जैसे हवाई हमलों को रोकने में कारगर है। ये एक मोबाइल सिस्टम है, यानी इसे रोड के जरिए कहीं भी ले जाया जा सकता है और मात्र 5 से 10 मिनट में इसे ऑपरेशन के लिए तैयार किया जा सकता है।
S-400 की खूबियां
यह सिस्टम 400 किमी तक के टारगेट को डिटेक्ट और तबाह कर सकता है. 92N6E नाम का रडार इसमें लगा होता है, जो 600 किमी दूर तक मल्टिपल टारगेट्स को पहचान सकता है । यह एक साथ 160 टारगेट्स को ट्रैक कर सकता है और एक टारगेट पर दो मिसाइलें दागी जा सकती हैं. यह 30 किमी की ऊंचाई तक उड़ते दुश्मन के टारगेट को भी निशाना बना सकता है।
अमेरिका को भी खटकता है यह सिस्टम
भारत ने साल 2018 में रूस से 5 S-400 यूनिट खरीदने का समझौता किया था. यह वही सिस्टम है जिसकी वजह से अमेरिका ने तुर्की पर प्रतिबंध लगाए थे। अमेरिका ने भारत-रूस के इस सौदे पर भी आपत्ति जताई थी, लेकिन भारत ने अपनी रक्षा जरूरतों को प्राथमिकता दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय: जगत सिंह नेगी

हारचक्कियां में उपतहसील भवन की साइट का भी किया निरीक्षण, शाहपुर विस के ठेहड़ में लोक भवन तथा पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास धर्मशाला, शाहपुर 02 अक्तूबर। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 5 खनन पड़ताल चौकियां स्थापित होने से गैर कानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी : बिक्रम ठाकुर

राज्य में अवैध खनन के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्रवाईः ऊना – हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल...
पंजाब

12 फरवरी तक होशियारपुर फील्ड फायरिंग रेंज(आर्मी) न जाए लोग: डिप्टी कमिश्नर

सी.टी.सी. स्टाफ एस.एस.बी सापरी की ओर से से रेंज में की जाएगी फील्ड फायरिंग होशियारपुर, 09 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि सी.टी.सी. स्टाफ एस.एस.बी. सापरी, हिमाचल प्रदेश को 12 फरवरी 2021...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सोलन : नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
Translate »
error: Content is protected !!