क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया शुभारंभ : बजट में खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं मुख्यमंत्री ने

by
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
बजट में खिलाड़ियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं मुख्यमंत्री ने
भोटा 23 फरवरी। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन मनसूही में विंड बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के सीजन-3 का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर चैंपियनशिप के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। बीएड, जेबीटी और अध्यापन से संबंधित अन्य कोर्स करने वाले प्रशिक्षुओं अर्थात भावी शिक्षकों के लिए तो ये गतिविधियां बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विंड बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करके राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन मनसूही और अन्य सहयोगी शिक्षण संस्थानों एवं संस्थाओं ने एक बहुत ही सराहनीय पहल की है।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में आधुनियक सुविधाओं से युक्त इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। स्कूली स्तर से लेकर सीनियर लेवल तक की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की डाइट मनी में कई गुणा वृद्धि का प्रावधान किया गया है। ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 5 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर 3 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये के नकद ईनाम देगी। इसी प्रकार एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ खेलों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं के लिए भी लाखों के पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है।
इससे पहले पूर्व विधायक मनजीत डोगरा और राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन मनसूही के अधिकारियों ने विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, अन्य अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी।
उदघाटन अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के प्रभारी, प्रतिभागी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इस चैंपियनशिप का पहला मैच राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन मनसूही और महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर के बीच खेला गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया जोर : बोले…सरकार आलू आधारित आर्थिकी के लिए बनाएगी मजबूत व्यवस्था*

पूबोवाल में वन महोत्सव में की शिरकत, रोपी हरियाली रोहित भदसाली।  ऊना :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

350 करोड़ रुपये बरामदगी पर साहू ने कहा -काला धन’ हो या ‘सफेद धन’, पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार तड़के खत्म हो गई । दस दिन तक चली छापेमारी में 350 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं । जिसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का भी आह्वान किया

चंबा,25 नवंबर : संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 26 फरवरी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला स्तरीय व निर्वाचन क्षेत्रवार स्तरीय मास्टर ट्रेनर के...
Translate »
error: Content is protected !!