शिमला के पंदोआ में 03 से 09 मार्च तक होगा चैंपियनशिप का आयोजन : एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

by
शिमला, फरवरी 23 – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की। यह प्रतियोगिता सुन्नी तहसील के पंदोआ क्षेत्र में 3 मार्च से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस भव्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रतियोगिता के आयोजन से शिमला जिला के साहसिक खेलों के पर्यटन स्थल अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे जिससे राज्य की सकल घरेलू उत्पाद में इजाफा होगा।
उपयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से प्रतियोगिता के स्थान का संयुक्त निरीक्षण, बायो शौचालय, पेयजल, आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई व्यवस्था तथा सुचारू यातायात बारे गहनता से विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सके।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी संजय भगवती ने बैठक का संचालन किया और उपायुक्त को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, जिला खेल अधिकारी राकेश धौटा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हार्टा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक ईकाइयां जल्द आनलाईन पाॅर्टल पर ई-केवाईसी करना करें सुनिश्चित

ऊना, 17 मई – भारत सरकार के कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रालय द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से अप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण योजना को विभिन्न पात्र औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो मे कार्यन्वयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय ‘चलो चम्बा रूरल फेस्ट’ 25 जनवरी से चमीनू में होगा : फेस्ट में लोगों को पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ-साथ पारंपरिक खेल गतिविधियों का मिलेगा मौका

एएम नाथ। चम्बा  :  चलो चम्बा अभियान के अंतर्गत चम्बा के चमीनू में रूरल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। फेस्ट 25 से 28 जनवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये का पैकेज…गांव की मिट्टी से निकला हुनर, गूगल इंडिया तक पहुंचा शौर्यन

एएम नाथ।  मंडी। मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के तताहर गांव के युवा तकनीकी विशेषज्ञ शौर्यन शर्मा ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता के दम पर देश की प्रमुख तकनीकी कंपनियों में पहचान बनाई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

काग्रेसी नेता का अव तंबू हरोली में नहीं बचेगा : 50 हजार करोड़ से लग रहे ड्रग पार्क में सीधे असीधे तौर पर मिलेगा 40 हजार को रोजगार : जय राम ठाकुर

हरोली : हरोली विधानसभा हलके से प्रो. राम कुमार ने आज हजारो की संख्यां में लोगो को इकत्र कर अपने जनाधार का अहसास दूसरी पार्टियों का करवाते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!