वंशिका ग्रुप ने हासिल किया पहला स्थान : धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में

by
धर्मशाला 23 फरवरी भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता कम्यूनिटि हाल कोतवाली बाजार धर्मशाला में आयोजित करवाई गई जिसमें जिला से लगभग 11 सांस्कृतिक दलांे ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम में सौरभ जसल अतिरिक्त उपायुक्त जिला कांगडा बतौर मुख्यतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने विभिन्न -विभिन्न क्षेत्रों का लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में वंशिका कला मंच सुक्कड ने प्रथम स्थान व धौलाधार सांस्कृतिक युवा मंच दाडनू ने द्वितीय तथा कांगडा लोक कला मंच धर्मशाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुनीश कुमार, अक्षय कुमार तथा नितेश धीमान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चन्दभारद्वाज ने मंच संचालक के रूप में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अन्त में जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने प्रतियोगिता में आए हुए सभी कलाकारों तथा उपस्थित सभी गणमान्य का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विभाग से विनोद कुमार व आत्मा राम ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : गंधर्वा राठौड़

डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में डीसी ने जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश घरों और विभिन्न संस्थानों की टंकियों, बोरवैलों और प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई पर भी दिया जोर एएम...
हिमाचल प्रदेश

सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल

अंब : अंब-नैहरियां मार्ग पर दोसडक़ा मुख्य मार्ग पर हुई सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। मृतक चालक की पहचान कुलदीप...
हिमाचल प्रदेश

अध्यापक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें निखारने का प्रयास करें- राजेश धर्माणी

युवा उत्सव में 70 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने 10 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में दिखाया अपने हुनर एवं जौहर का प्रदर्शन रोहित भदसाली। बिलासपुर 17 अक्टूबर – राजकीय कॉलेज बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश महाविद्यालयों के युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घर-घर जाएगी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, टीबी रोगियों की होगी जांचः डीसी

क्षय रोग उन्मूलन के लिए डीसी ने की उद्योगपतियों के साथ बैठक ऊना: 25 अगस्त: भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्षय...
Translate »
error: Content is protected !!