मुख्यमंत्री 11 को सौर ऊर्जा परियोजना भंजाल का करेंगे शिलान्यास : डीसी ने सिविल अस्पताल गगरेट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का किया औचक निरीक्षण

by
एएम नाथ।  ऊना, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भंजाल में 5 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे मत्स्य पालन विभाग के अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र दियोली की आधारशिला भी रखेंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर बुधवार को भंजाल का दौरा कर वहां व्यवस्थाओं को जांचा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सायं 3.30 बजे के करीब भंजाल पहुंचेंगे। विकास परियोजनाओ के नींव पत्थर रखने के उपरांत उनका 5 बजे शिमला के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।
बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास भी किया है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण किया है। पेखूबेला के बाद अब भंजाल और अघलौर सौर ऊर्जा परियोजनाओं के पूर्ण होने पर जहां ऊना जिला बिजली उत्पादन के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा वहीं हरित राज्य बनाने की दिशा में भी यह दोनों परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी।
सिविल अस्पताल गगरेट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को सिविल अस्पताल गगरेट का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में माताओं व बच्चों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल प्रबंधन को देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त अस्पताल में दाखिल मरीजों से मिले तथा उनसे हिमकेयर और आयुष्मान योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने सिविल अस्पताल गगरेट के निर्माणाधीन भवन के कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इससे पहले उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने निजी भवन में चल रही पीएचसी मरवाड़ी के लिए अलग भवन का निर्माण करने के लिए संबंधित तहसीलदार को उपयुक्त भूमि तलाशने के निर्देश दिए ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली सुवाधिओं को और अधिक बेहतर किया जा सके। इस दौरान उपमंडल स्तर के प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके साथ रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

98 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां : देहरा में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल सम्पन्न

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा –   देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों के पीठासीन, सहायक पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के लिए आज सोमवार को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित करवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर-होली कनेक्टिविटी पर बड़ा झटका : सियुंर पुल रावी में गिरा 5 करोड़ का सियुंर पुल लैंडस्लाइड में तबाह, कई गांवों का संपर्क टूटा

अंतिम चरण में था काम, अचानक भूस्खलन से ढहा पूरा ढांचा एएम नाथ। (भरमौर) चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसने पूरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : DC मुकेश रेपसवाल

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : उपायुक्त मुकेश रेपसवा नए होम स्टे निर्माण के लिए दिए जाएंगे 5 लाख एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चम्बा मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दवनी व लोदीमाजरा के उद्यमियों ने एक्सईएन बददी के समक्ष उठाई विद्युत समस्याएं : बार बार बिजली जाने से तबाह हो रहे उद्योग – संजय आहुजा

बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने पर होगी कार्यवाही-दीपक वर्मा बी बी एन, 11 जून (तारा) :  दून विधानसभा के तहत औद्योगिक क्षेत्र दवनी व लोदीमाजरा के उद्यमियों ने विद्युत मंडल बददी के एक्सईएन से बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!