रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का लोकनिर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

by
एएम नाथ। शिमला 10 जुलाई – रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का निरीक्षण लोक निर्माण एवम शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को किया। इस दौरान विशेष तौर पर स्थानीय विधायक हरीश जनार्था भी मौजूद रहे।
विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए है कि कम से कम समय में कार्य को पूरा करके इस मार्ग को जल्द से जल्द खोलने की दिशा में कार्य करें। इसके साथ ही जिन्होंने आईजीएमसी में भी निरीक्षण करते हुए वहाँ पर चल रहे निर्माण कार्य में सुरक्षा की दृष्टि से कार्य में एतिहात बरतने के निर्देश दिए है।
मंत्री ने जिलाधीश को आदेश दिए कि मानसून को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे और एक टीम की तरह लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को प्रदेश में असुरक्षित स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है और उनकी सुरक्षा के लिए पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिये हैं। स्थानीय विधायक हरीश जनार्था ने शहर में मानसून के चलते सुरक्षा प्रबंधों को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए है।
इस मौके पर जिलाधीश अनुपम कश्यप, नगर निगम आयुक्त भूपिंदर अत्री और अन्य विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक छोटे गांव से उद्यमिता की बड़ी उड़ान : 20 लीटर से 800 लीटर प्रतिदिन तक का सफर*

प्रदेश सरकार के सहयोग से मिला आगे बढ़ने का अवसर – कविता शर्मा एएम नाथ । शिमला 20 सितंबर -शिमला जिला के विकास खंड छौहारा के थाना (जांगला) क्षेत्र की कविता शर्मा ने मेहनत,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अफ़रातफ़री में है सरकार एक ही दिन में दो-दो बार की जा रही है कैबिनेट : जयराम ठाकुर

युवाओं के बजाय अपने चहेतों को नौकरी देकर किया जा रहा है एडजस्ट,   बौखलाहट में रेवड़ियों की तरह बाँटे जा रहे हैं कैबिनेट रैंक जल्दबाज़ी में नोटोफ़िकेशन कुछ और ग़ज़ट में कुछ दिया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 साल की लड़की की लाश : शरीर पर रगड़ के निशान और पास में मिली सीरिंज

जालंधर : जिले के लांबड़ा थाना क्षेत्र का में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है. महिला का शव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

210 युवाओं को मौके पर ही दिए ऑफर लैटर : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है एचपीकेवीएन: अतुल कड़ोहता

भोरंज 10 फरवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने शनिवार को भोरंज के मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम संजय स्वरूप ने किया। इस रोजगार मेले में...
Translate »
error: Content is protected !!