बोलेरो पर लिखा था ‘हिमाचल प्रदेश सरकार – पुलिस ने पूछा-कहां जा रहे हो? टिफिन खोलते ही 357 ग्राम चरस बरामद

by
एएम नाथ।  कांगड़ा :   हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में पुलिस ने बुधवार देर रात नाके के दौरान एक गाड़ी से 357 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने जिस गाड़ी से चरस बरामद की है, उस पर हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा गया था।  हालांकि, पुलिस की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आखिर यह गाड़ी किसकी थी और किस डिपार्टमेंट में लगाई गई थी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है. मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी ने की है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम टिहरी रोड़ पर नाके पर थी. इसी दौरान यहां पुलिस ने हिमाचल प्रदेश सरकार लिखी हुई एक गाड़ी से 357 ग्राम चरस बरामद की। नाके के दौरान पुलिस ने गाड़ी को रोका और सवारों से पूछताछ कि वह कहां जा रहे हैं और किधर से आए हैं। इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर खाने के लिए रखे गए टिफिन बॉक्स से चरस बरामद की गई. पुलिस ने इस मामले को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
फिलहाल, आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र देशरान निवासी परगी पोस्ट ऑफिस समेला जिला मंडी, जबकि दूससे की विनय कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी कसेटी पोस्ट ऑफिस पैइसा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि कांगड़ा का रहने वाला आरोपी ज्वालामुखी अस्पताल में ही फोर्थ क्लास की सेवाएं दे रहा है।
थाना प्रभारी बोले-नशे को जड़ से मिटाएंगे  : गौरतलब है कि ज्वालामुखी पुलिस ने पहली बार थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में इतनी बड़ी चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है.थाना प्रभारी विजय कुमार ने इस मामले को लेकर कहा कि क्षेत्र में नशे को जड़ से खत्म करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी और उसके लिए वह दिन रात अपनी टीम के साथ पूरी करवाई करने में लगे है, जो आगे भी जारी रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बरसात के दौरान जलशक्ति विभाग को 1548 करोड़ रुपए का नुकसान: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा ज़िला में 190 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान,  फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग की मंजूरी। नूरपुर 26 जुलाई: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी में इंडोर टेस्ट बंद होने की खबरों पर बोले नेता प्रतिपक्ष :संस्थानों के बाद अब सुविधाओं पर तालाबाज़ी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से वक्तव्य जारीकर कहा कि सरकार ने पहले संस्थानों पर तालाबाज़ी की और अब आम लोगों को मिल रही सुविधाओं पर तालाबाज़ी कर रही है। जिससे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने किया प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 16 जून।  चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आज गांव इटावा के बाहर स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन : यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा

ऊना : पुलिस सदर थाना ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया| इस बैठक में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!