क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ : 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार, आरोपी के कुख्यात स्मगलर चीता से संबंध

by

अमृतसर : पंजाब पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स को बरामद किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
इन लोगों के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पाकिस्तान से हेरोइन को लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था। जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसका कुख्यात स्मगलर रंजीत ऊर्फ चीता से संबंध है। चीता को 2020 में में 532 किलोग्राम हेरोइन के केस में गिरफ्तार किया गया था। उसके भाई सरवनर ऊर्फ भोला को भी गिरफ्तार किया गया था जोकि अमेरिका से ऑपरेट करता था। गौर करने वाली बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि प्रदेस में ड्रग्स रैकेट का खात्मा होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की पुलिस और अन्य एजेंसियों को भी निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फगवाड़ा में मिठाई की मशहूर दुकान पर चलीं गोलियां

फगवाड़ा : फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर स्थित मिठाई की एक मशहूर दुकान पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार सुबह गोलीबारी कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की खबर...
article-image
पंजाब

वड़िंग हटे तो फिर याद आया बघेल का ‘गुड्डा-गुड़िया’ बयान….चन्नी के बेटे की पोस्ट ने बढ़ाई सियासी चर्चा

जुलाई में बघेल ने नेतृत्व बदलने की मांग पर कहा था—‘क्या यह गुड्डा-गुड़िया का खेल है?’; अब रिदमजीत ने चन्नी की तस्वीर के साथ पोस्ट किया ‘गुड्डा-गुड्डी ओह जांदे…’ चंडीगढ़, 4 अक्तूबर: पंजाब कांग्रेस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शाहीद भगत सिंह ने नानके गांव मोरांबाली का मामला : भाजपा नेता निमिषा मेहता व लोगों ने नाराजगी जताई ,शहीद भगत सिंह की माता के नाम पर बने अस्पताल की जगह आम आदमी क्लिनिक लिखने पर

गढ़शंकर – आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा आजादी की लड़ाई में बलिदान करने वाले शहीदों के नाम पर बने सरकारी अस्पतालों के नाम मुहल्ला क्लिनिक व आम आदमी क्लीनिक रखने के विरोध में स्वर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी से बचाव के लिए  एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने की एडवाइजरी की जारी  : दोपहर 12 से 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर न निकले,  गर्मी की लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं

गढ़शंकर।  गर्मी का मौसम शुरू होने पर सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार द्वारा लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी  करते हुए कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक...
Translate »
error: Content is protected !!