बाप की प्रेमिका पर 30 बार चाक़ू से हमला कर उतारा मौत के घाट :आरोपी का कहना मां की मौत का बदला लेने की बात ठानी थी

by

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 62 में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने महिला के रिश्तेदार और एक अन्य शख्स को अरेस्ट किया है। मुख्य आरोपी का नाम गौरव है। उसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं और आरोपी गौरव को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि गौरव सिंह ने वारदात को अंजाम देने से पहले आकाश सिंह नाम के एक शख्स की मदद ली थी। महिला पर आरोपियों ने कम से कम 30 बार चाकू से हमला किया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। मृतक महिला का नाम रानी देवी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता का रानी से अवैध संबंध था।
महिला की बेटी ने थाने में की शिकायत : महिला की हत्या बुधवार को हुई थी। महिला की बेटी ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब महिला सेक्टर 62 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपने घर में थी।
आरोपी ने पुलिस को बताया : आरोपी गौरव ने पुलिस को बताया कि रानी का उसके पिता से अवैध संबंध था। यह बात उसकी मां को पता थी। इसकी वजह से मां हमेशा उदास रहती थी। इस बात को लेकर मां का पिता के साथ विवाद भी होता रहता। मां कई बार पिता को महिला से दूर करने की कोशिश की, लेकिन वह असफल हुई। इसी के चलते एक दिन मां को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।। इसके बाद उसने ठान लिया था कि वह रानी से मां की मौत का बदला लेकर रहेगा। इसके बाद उसने अपने दोस्त की मदद से रानी के मर्डर का प्लान बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर के 130वें जन्म दिवस को समर्पित समागम आयोजित

गढ़शंकर . बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के  130वें जन्म दिवस को समर्पित एक संक्षिप्त समागम स्थानीय अंबेडकर भवन गांव खानपुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ में माथा टेकने पैदल जा रहे हजारों श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत और भंडारे का आयोजन

गढ़शंकर :  स्वामी जगदेव दास जी जगदीश शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में आश्रम के मौजूदा गद्दीनशीन स्वामी परषोतम दास जी की अगुआई में संगत ने दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के माथा...
article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग : कफन तैयार रखो….सोशल मीडिया पोस्ट में मिली धमकी

कनाडा एक बार फिर से पंजाबी सिंगर के बंगले पर फायरिंग की घटना सामने आई है. फायरिंग की यह घटना पंजाब सिंगर प्रेम ढिल्लो के बंगले की है. सुरक्षा एजेंसियों ने भी फायरिंग की...
article-image
पंजाब

One day training of officers/

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 25: As per the instructions of Director SIRD Rural Development and Panchayat Department Mohali, from 20 August 2024 to 23 August 2024, one day training of officers/employees of Panchayati Raj Institutions and...
Translate »
error: Content is protected !!